Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा- लोकसभा चुनाव में बीजेपी 26 सीट, शिवसेना-एनसीपी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र : डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा- लोकसभा चुनाव में बीजेपी 26 सीट, शिवसेना-एनसीपी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों को लेकर भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार धड़ा) में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में फडणवीस ने कहा कि भाजपा प्रस्तावित 26 सीट पर चुनाव लड़ेगी, शिवसेना और एनसीपी को 22 सीटें दी जाएंगी.

     

    फडणवीस ने कहा कि 48 लोकसभा सीटों पर सर्वे पूरा किया गया है. हमें जीतने वाले उम्मीदवारों की जानकारी है. 48 सीटों में से 40-42 सीटों पर अलायंस जीत दर्ज करेगी. विधानसभा केशीतकालीन सत्र के बाद लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे. इससे एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा था कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र की रूलिंग पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है.

    अजित पवार बोले- हमारी सरकार स्थिर

    अजित ने शनिवार 25 नवंबर को कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार स्थिर है, क्योंकि सभी 200 विधायक एक साथ हैं और शिंदे के नेतृत्व में राज्य अच्छा काम कर रहा है. मैं 15 दिनों तक डेंगू की वजह से बीमार रहा. हालांकि, कुछ लोगों का यह कहना था कि मुझे राजनीतिक बीमारी है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है. कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मैं शिकायत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला था, लेकिन मैं शिकायत करने वालों में से नहीं हूं. उन्होंने ये भी कहा, कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं. इसलिए भी महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर अभी तक कोई बातचीत नहीं.

    बीजेपी बोली- अगला चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ेंगे, फिर पोस्ट डिलीट किया

     

    महाराष्ट्र भाजपा ने 27 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर फडणवीस का एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें फडणवीस ने कहा था- मैं नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए फिर से वापस आऊंगा. इस वीडियो के बाद चर्चा होने लगी कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फडणवीस को सीएम चेहरा बना सकती है.

    हालांकि भाजपा ने दो घंटे बाद ही यह वीडियो डिलीट कर दिया. इसे लेकर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पार्टी के किसी उत्साही कार्यकर्ता ने फडणवीस का पुराना वीडियो शेयर कर दिया था. उन्होंने कहा कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव शिवसेना (शिंदे गुट) अध्यक्ष और राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के मिर्जापुर में हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर, 4 की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे
    Next Article भारत सरकार चीन में रहस्यमय बीमारी से अलर्ट, राज्यों को पत्र लिख कहा- सतर्कता बढ़ाएं, तैयार रहें

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.