Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निरीक्षण प्रतिवेदन और विभागीय सचिव की टिप्पणी को सार्वजनिक करें मंत्री बन्ना गुप्ता: सरयू राय
    Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    निरीक्षण प्रतिवेदन और विभागीय सचिव की टिप्पणी को सार्वजनिक करें मंत्री बन्ना गुप्ता: सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    निरीक्षण प्रतिवेदन और विभागीय सचिव की टिप्पणी को सार्वजनिक करें मंत्री बन्ना गुप्ता: सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    खाद आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता का गोदाम पर निरीक्षण और बयान के बाद विधायक सरयू राय का बयान भी सामने आया है आने वाले दिनों में मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक के बीच बयानों का वार तेज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है

     

     

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कोई व्यक्ति नासमझ है अथवा भ्रष्ट और तिकड़मबाज है तो उससे उम्मीद की जा सकती है कि वह वस्तुस्थिति से अवगत होना चाहेगा और इसके लिए कोशिश करेगा. परंतु कोई व्यक्ति नासमझ भी है, भ्रष्ट एवं तिकडमबाज भी है तो उसकी बदमाशी लाइलाज है. उसे वस्तुस्थिति से अवगत कराने की कोशिश समय की बर्बादी है. झारखंड के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री बन्ना गुप्ता बाद वाली श्रेणी में आते हैं. जिनके सामने तथ्य की बात रखना भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है.

     

     

    आज, गुरुवार को खाद्यान्न को ज़मीन में गाड़ने के संबंध में उन्होंने जो बयान जारी किया है और उसके साथ मेरा नाम जोड़ा है वह उनकी तिकड़मबाजीयुक्त बदमाशी का द्योतक है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही इसका इलाज कर सकते हैं. क्योंकि इससे उनकी सरकार के चेहरे पर कालिख पुत रही है. यदि उनकी सरकार का एक मंत्री बेसिर-पैर की बात करता है, बयान जारी करने में अपनी अज्ञानता प्रदर्शित करता है तो मंत्रिपरिषद की सामूहिक ज़िम्मेदारी के नाते इसमें उनका भी उत्तरदायित्व बनता है.

     

     

    वैसे तो मंत्री के रूप में शपथ लेते हुए श्री बन्ना गुप्ता ने उल्टा शपथ पढ़ा था. पहला पन्ना बाद में और बाद का पन्ना पहले पढ़ा था. शपथ ग्रहण के समय का वीडियो इसका प्रमाण है पर इसका मतलब यह नहीं कि ये काम भी ऊटपटाँग करेंगे जो कि वह कर रहे हैं.

    मैं मंत्री बन्ना गुप्ता को चुनौती देता हूँ कि हिम्मत है तो उन्होंने अब तक जितने गोदामों का निरीक्षण किया है, उसका निरीक्षण प्रतिवेदन और उस पर विभागीय सचिव की टिप्पणी को सार्वजनिक करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रिम्स में इलाजरत झामुमो गिरिडीह जिला सचिव महालाल सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली
    Next Article लोबिन हेंब्रम और जीपी पटेल की विधायकी हुई खत्म

    Related Posts

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.