Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद  में बिजली और पानी की समस्या का समाधान के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने की उपायुक्त के साथ मेराथन बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    धनबाद  में बिजली और पानी की समस्या का समाधान के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने की उपायुक्त के साथ मेराथन बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद  में बिजली और पानी की समस्या का समाधान के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने की उपायुक्त के साथ मेराथन बैठक

    अगले माह होगी बीस सूत्री और क्राइम कंट्रोल पर बैठक:मंत्री बन्ना गुप्ता

    धनबाद परिषदन में आज स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह धनबाद जिले के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त धनबाद के साथ मेराथन बैठक कर जन समस्याओ के समाधान हेतु सकरात्मक पहल की। इस बैठक में झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, महगामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह, धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह के अलावे जिला उपायुक्त के साथ एसएसपी धनबाद, विधुत विभाग के जीएम , phed के एक्सक्यूटिव इंजीनियर, डीडीसी, एडीसी के अलावे वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    अब धनबाद को मिलेगा 55MLD पानी, नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा

    इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिले में हो रही पानी की समस्या पर उपायुक्त से जवाब तलब किया तो उपायुक्त ने बताया कि पानी की सप्लाई कम होने से दिक्कत हुई है तो तत्काल मंत्री बन्ना गुप्ता ने पेयजल मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर से बात कर इसे बढ़ाने का आग्रह किया तो पेयजल मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि 40MLD से बढ़ाकर कल से 55MLD की आपूर्ति मिलेगी, इसके साथ ही धनबाद में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया जिसे स्वीकार करते हुए पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जल्द प्रकिया शुरुआत करने का वादा किया।

    कुसुम बिहार के लोगों को राहत, नए पाईप लाइन द्वारा होगी जलापूर्ति

    कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे कुसुम बिहार के लोगों के समस्या को विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मंत्री जी के संज्ञान में लाया तो उन्होंने तुरंत उपायुक्त को निर्देश दिया कि नए पाइप लाइन बिछाकर स्थानीय निवासियों को पानी की आपूर्ति की जाये।

    विधुत समस्या से मिलेगी निजात

    कई दिनों से चल रहे विधुत की आँख मिचोली की खबर मंत्री बन्ना गुप्ता को स्थानीय लोगों ने दिया था, आज विधुत विभाग के महाप्रबंधक से बात कर कोडरमा डिवीसी में हो रही गड़बड़ी को सुधार कर निर्बाध बिजली वितरण करने का निर्देश दिया, उन्होंने निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर इसका समाधान किया जाये।

    गया पुल कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त से गया पुल निर्माण के संदर्भ में समीक्षा कर स्थिति की जानकारी ली, उपायुक्त ने बताया कि जल्द ही सारे तकनीकी बाधाओं को दूर कर सकरात्मक पहल करते हुए जल्द कार्य को पूरा किया जायेगा।

    जनता मार्किट के दुकानदारों को जल्द अलॉट करें दुकान

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि जनता मार्किट के दुकानदारों को और इंतजार न कराया जाये, तुरंत ही उन्हें तय करते हुए दुकान अलॉट कराया जाये।

    अगले माह होगी बीस सूत्री और क्राइम कंट्रोल को लेकर बैठक

    स्वास्थ्य मंत्री ने उपायुक्त से पिछले बीस सूत्री बैठक की अधतन कार्यवाई पर रिपोर्ट तलब किया साथ ही निर्देश दिया कि अगले माह 20 सूत्री की बैठक सुनिश्चित करें।

    इसके साथ ही उन्होंने एसएसपी धनबाद को निर्देश किया कि सारे क्राइम रिपोर्ट तैयार करें और क्राइम सूची और उसके वस्तुस्थिति के साथ अगले माह क्राइम बैठक में क्राइम कंट्रोल पर कार्य योजना तैयार कर बैठक में आये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसार्वजनिक भूखण्ड पर हो रहे अतिक्रमण पर लगे रोक : सनातन उत्सव समिति
    Next Article भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने  कंपनी गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन 

    Related Posts

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.