Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री आलोक मेहता ने राजस्व विभाग के पदाधिकारियों को जनता के समस्याओं का समाधान ससमय करने तथा जनप्रतिनिधियों का प्रोटोकोल के अनुसार सम्मान करने की सख्त हिदायत दी है ।
    Breaking News बिहार

    मंत्री आलोक मेहता ने राजस्व विभाग के पदाधिकारियों को जनता के समस्याओं का समाधान ससमय करने तथा जनप्रतिनिधियों का प्रोटोकोल के अनुसार सम्मान करने की सख्त हिदायत दी है ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण तथा खिलाडि़यों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है: जीतेन्द्र कुमार राय

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना :बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारोनुरूप राजस्व एवं भुमि सुधार विभाग तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता एवं कला संस्कृति तथा युवा विभाग के मंत्री जीतेन्द्र कुमार राय ने सुनवाई करते हुए प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में संबंधित विभाग एवं विभिन्न जिला के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा-निर्देश दिये।इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा गन्ना उद्योग मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को प्रोटोकोल के अनुसार सम्मान देने के लिए राजस्व विभाग के पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है और कहा गया है कि जनता के समस्याओं को पूरी संवेदना के साथ ससमय निष्पादित करें।उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार राजस्व के क्षेत्र में जनता के हित में सुविधा बढ़ाने के प्रति कृतसंकल्पित है और इस दिशा में ऑनलाईन आवेदन, एलर्ट मेसेज ,ऑनलाईन आब्जेक्शन फाईलिंग के साथ-साथ आम जन की जमीन को सुरक्षित करने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं।बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में रोजगार तथा उद्योग की स्थापना के लिए सरकार के स्तर से विभिन्न उद्योगों को लगाने के लिए अब तक पूरे राज्यभर में 269 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है जिसमें सबसे ज्यादा मधेपुरा में 146 एकड़, गया में 23 एकड़ और खगडि़या जिला के परबत्ता में 100 एकड़ जमीन शामिल है। इसके अलावा मेगा टेक्सटाईल पार्क के लिए 1238 एकड़, पश्चिम चम्पारण में जमीन मुहैया करायी गयी है। गया में 636 एकड़, अमृतसर, दिल्ली, कलकत्ता औद्योगिक कोरिडोर के लिए जमीन उपलब्ध करायी गई है। आने वाले समय में 26 तरह के राजस्व दस्तावेज को डिजिटल मुहैया कराने की योजना है।इस अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जीतेन्द्र कुमार राय ने कहा कि बिहार में गैर आवासीय खेल योजना को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें 14 से 17 वर्ष के बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किये जायेंगे। साथ हीं खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि भी खिलाडि़यों को दी जा रही है। बिहार ने खेल के क्षेत्र में 6 गोल्ड मेडल प्राप्त किया है जो एक बड़ी उपलब्धी है।इन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन सरकार लगातार राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि़यों के लिए प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध करा रही है। इन्होंने आगे बताया कि बिहार में नेशनल गेम होने जा रहा है जिससे बिहार के खिलाडि़यों और आम लोगों का खेल के प्रति झुकाव बढ़ेगा। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि अगले मंगलवार यानि 19 दिसंबर 2023 को सुनवाई कार्यक्रम में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ एवं कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत उपस्थित रहेंगे।उन्होंने ने यह भी बताया कि लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन मंत्री द्वय के समक्ष रखा जिसे सुनकर कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभाग और जिला के पदाधिकारियों को दी गई।इस अवसर पर राजद प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम कमाल एवं प्रमोद कुमार राम के साथ अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सहनी, उपेन्द्र चन्द्रवंशी पी के मिश्रा सहित अन्य नेतागण मंत्री द्वय के साथ सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिव मंदिर के पुजारी हुए लपाता दहशत में है ग्रामीण
    Next Article जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड स्थित नूतनडीह मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.