Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मौसम विभाग का अलर्ट: बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश
    नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के मुताबिक, 31 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना. इस दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने 30 मार्च से 01 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तीव्र वर्षा/आंधी तूफान चलने की संभावना जताई है.

     

     

    मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश हो सकती है. न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पूर्वोत्तर राज्यों में होगी बारिश

    आईएमडी के मुताबिक, आज से 3 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है. इस दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी.

     

     

    बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 01 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही, बिहार और झारखंड में भी गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

    हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

    आईएमडी के मुताबिक, 31 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

     

     

    कर्नाटक और विदर्भ में चलेगी लू

    मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और विदर्भ में अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, गुजरात, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल माहे, सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब: ED की अमरूद मुआवाज घोटाला में छापामारी में 3.89 करोड़ की नकदी जब्त
    Next Article बिहार: महागठबंधन में तय हुआ सीटों का बंटवारा, RJD 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    Related Posts

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.