लायंस क्लब भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने सड़क किनारे रहने वाले लोगों को कराया भोजन
जमशेदपुर 12 नवंबर – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा सड़क किनारे रहने वाले लोगों को दोपहर का भोजन कराया जिसके विषय में जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत की सचिव श्रीमती अंजुला सिंह ने बताया कि समाज में हर किसी को एक दुसरे का ख्याल रखना चाहिए और सच्चे मन से जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए क्योकि नर की सेवा ही नारायण की सेवा है। इसलिए आज हमारे क्लब के अध्यक्ष श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार हमारे क्लब के सदस्यों ने जमशेदपुर स्टेशन के सड़क किनारे रहने वाले 64 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का कार्य किया। भोजन हमारे सदस्यों द्वारा हमारे कार्यालय में ही तैयार किया गया था, जिसे प्लास्टिक की जगह सिल्वर कंटेनर में डालकर जरूरतमंदो को दिया गया ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार को नुकसान ना पहुचें। आज के इस वितरण में विक्की श्रीवास्तव, राजीव कुमार, विकास झा, आकाश रजक, मनोज पाण्डे, अविनाश शर्मा, अमित कुमार, विजय कुमार, निरज कुमार, आकाश कुमार, करन सिंह, किशन सिख, अनिल यादव आदि सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।