Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने नई दिल्ली में अपने लोकसभा क्षेत्र के रेलवे के महत्वपूर्ण मांगों के संदर्भ में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सांसद विद्युत वरण महतो ने नई दिल्ली में अपने लोकसभा क्षेत्र के रेलवे के महत्वपूर्ण मांगों के संदर्भ में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने नई दिल्ली में अपने लोकसभा क्षेत्र के रेलवे के महत्वपूर्ण मांगों के संदर्भ में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान पूर्व में दी गई मुद्दों के संबंध में पुनःस्मारपत्र समर्पित किया। बातचीत के क्रम में रेल मंत्री के द्वारा यह पूछे जाने पर कि इन मांगों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कौन सा है? इस पर सांसद श्री महतो ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कहा कि वे पिछले 6 वर्षों से टाटा से बक्सर के लिए सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे हैं और अब तक इसमें बहुत ही धीमी प्रगति हुई है। रेल मंत्री ने अन्य मांगों के बारे में विचार करने के पश्चात टाटा बक्सर के संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को सूचित किया कि वे इस मुद्दे को यथाशीघ्र समाधान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद श्री महतो इस संबंध में उनसे आवश्यक बैठक करेंगे।रेल मंत्री से मिलने के पश्चात सांसद श्री महतो ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन पुनीत शर्मा से मुलाकात की। इस मुलाकात में भी उन्होंने उसी बात को पूरा गंभीरता पूर्वक रखते हुए कहा कि जनहित में टाटा से बक्सर की ट्रेन सेवा अत्यंत आवश्यक है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने अपने मातहत के अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया और कहा वे इस संबंध में प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही साथ चेयरमैन ने इस ट्रेन सेवा के संदर्भ में तीन महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी । उन्होंने रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक एसके मोहंती, जो पूर्व में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक थे,उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही साथ चेयरमैन ने एक्सक्युटीव डायरेक्टर ( वर्क्स )धनंजय सिंह एवं एक्सक्युटीव डायरेक्टर (कोच)मनदीप भाटिया को इस कार्य की प्रगति को देखने के लिए निर्देश जारी किया। सांसद श्री महतो ने उसके पश्चात मेंबर ट्राफिक, एसके मोहंती से मुलाकात की एवं उन्हें भी स्मरण कराया कि उनके महाप्रबंधक कार्यकाल के दौरान उन्हें इस संबंध में अवगत कराया गया था।श्री महंती ने कहा कि वे इस मांग से भली भांति परिचित हैं और यथासंभव इस संबंध में प्रयास करेंगे। सांसद श्री महतो ने आशा व्यक्त किया है कि आने वाले समय में इस संबंध में सकारात्मक मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सांसद श्री महतो ने टाटा नामकुम रेलवे लाइन, चांडिल-पटमदा-बांदवान- झाड़ग्राम रेलवे लाइन को भी शुरू करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरफास्ट ट्रेन को टाटानगर से प्रारंभ करने की मांग की है। जिसमें से मुख्य रूप से टाटा से काटपाडी के लिए सुपरफास्ट ट्रेन सेवा, टाटा से जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन सेवा, टाटा जयनगर सुपरफास्ट ट्रेन सेवा, टाटा भागलपुर के लिए ट्रेन सेवा शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग बैठक तुलसी भवन के चित्रकूट भवन में आयोजित
    Next Article एसीबी की टीम ने एमजीएम थाना के एसआई मोहन सिंह को 10 हजार रुपये घुस लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.