उलियान के निर्मल महतो गेस्ट हाउस में झामुमो के पदाधिकारियों की शनिवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में झामुमो के पदाधिकारी के अलावा विधायक भी शामिल हुए।
बैठक में चर्चा की गई की कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो को चुनाव लड़ना चाहिए। क्योंकि, जमशेदपुर की धरती झारखंड आंदोलनकारियों की धरती रही है। झामुमो के नेताओं ने बताया कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से कई लोगों के नाम आ रहे हैं, जो यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
उनका कहना है कि झामुमो ने कई बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जीता है। कुछ बार झामुमो चुनाव हार गई है। लेकिन, अब जरूरत है कि झामुमो फिर से यहां से चुनाव लड़े।

