Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया वॉच:सवालों के घेरे में मीडिया की साख……..!
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    मीडिया वॉच:सवालों के घेरे में मीडिया की साख……..!

    News DeskBy News DeskMarch 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया वॉच:सवालों के घेरे में मीडिया की साख……..!

    ज़मीं की कैसी वक़ालत हो फिर नहीं चलती
    जब आसमाँ से कोई फ़ैसला उतरता हैं

    देवानंद सिंह

    स्थापना दिवस के 1 दिन के बाद से ही और अस्वस्थ हो गया हूं बिस्तर पर लेटे लेटे 2 दिन की घटनाओं से टीवी के माध्यम से रूबरू हो रहा हूं नहीं चाहते हुए भी मीडिया की भूमिका को देखते हुए एक बार फिर मीडिया वॉच लिखने पर विवश हुआ हूं यूं तो मीडिया वॉच राष्ट्र संवाद में स्थाई कॉलम राकेश जी के द्वारा शुरू किया गया था परंतु कभी कभी मीडिया की भूमिका को देखते हुए राष्ट्र संवाद त्वरित टिप्पणी करने पर विवश होता है उसी कॉलम में इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया की भूमिका पर आज लिखने को विवश हुआ हूं

     

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता खत्‍म किए जाने के बाद देश में राजनीति भूचाल आया हुआ है। बीजेपी सरकार द्वारा की गई सियासत की कांग्रेस के साथ ही विरोधी पार्टियां भी जमकर आलोचना कर रही हैं,  आज संसद के बाहर जिस तरह से पूरा विपक्ष काले लिबास में इसका विरोध कर रहा है वह विपक्ष की एकजुटता को दर्शा रहा है,लेकिन जिस तरह से मीडिया इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है, इससे बहुत सवाल खड़े होना लाजिमी है।

    इस मामले का सबसे बड़ा दिलचस्‍प पहलू यह है कि जब राहुल की संसद सदस्‍यता खत्‍म की गई और कांग्रेस पूरे देश में सत्‍याग्रह आंदोलन चला रही है, ठीक उसी मौके पर यूपी के बदमाश अतीक अहमद को अहमादाबाद जेल से प्रयागराज लाने की प्रक्रिया उत्‍तर-प्रदेश की सरकार द्वारा की गई। जब मीडिया में राहुल का मुद्दा छाया रहना चाहिए थे, ऐसे मौके में अतीक अहमद को अहमदाबाद से प्रयागराज लाने का अवसर केवल राहुल के मुद्दे पर ज्‍यादा हल्‍ला न हो, उसको लेकर ही यह सियासत की गई।

     

    खैर, इसे हम सियायत का पहलू समझकर नजरअंदाज भी करते हैं तो ऐसे अवसर पर सबसे बड़ा सवाल देश की मीडिया पर उठता है, क्‍योंकि उन्‍होंने अतीक अहमद के मामले के आगे राहुल की संसद सदस्‍यता खत्‍म करने के मामले को बिल्‍कुल ही गौण कर दिया, जबकि राहुल से जुड़ा मामला लोकतंत्र की बहुत बड़ी घटना है।

    ऐसे में मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया देश के स्‍वस्‍थ लोकतंत्र के लिए बहुत ही चिंताजनक है। वैसे तो, पहले से ही मीडिया पर सवाल खड़े होते हैं और उसे गोदी मीडिया की संज्ञा दी गई, लेकिन निश्चित तौर पर राहुल से जुड़े मुद्दे पर मीडिया का इस तरह का रवैया बहुत ही चिंताजनक है। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए मीडिया का स्‍वतंत्र होना बहुत जरूरी है,

     

    लेकिन जिस तरह से मीडिया मूल मुद्दों से भटककर ध्‍यान भटकाने वाले मुद्दों पर काम करती है, वह देश के लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। मीडिया का काम है इस सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाना क्या सही मायने में मीडिया अपने भूमिका को निभाने में सक्षम है!

    क्‍या राहुल गांधी की अचानक संसद सदस्‍य खत्‍म किए जाने का मुद्दा अतीक अहमद को अहमादाबाद से प्रयागराज ले जाने का समाचार बड़ा था। इस पूरे प्रकरण से ही लगता है कि यह पूरा घटनाक्रम ही राहुल की संसद सदस्‍यता खत्‍म किए जाने से मीडिया और लोगों का ध्‍यान भटकाने के लिए बुना गया।

     

    मीडिया को निष्‍पक्षता के साथ दोनों ही समाचारों को दिखाना चाहिए था, लेकिन अतीक अहमद की खबर के आगे राहुल से जुड़ी खबर को दबाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता है, मीडिया का जो रवैया देखने को मिल रहा है, निश्चित तौर पर यह चिंता का विषय तो है ही बल्कि मंथन का विषय भी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ चलाया अभियान ,150 दुकानों को किया जमींदोज
    Next Article द हंस फाउंडेशन के सहयोग से जिला स्वास्थ्य विभाग को 5 मेडिकल मोबाइल यूनिट किया प्रदान

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.