Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ चलाया अभियान ,150 दुकानों को किया जमींदोज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मानगो नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ चलाया अभियान ,150 दुकानों को किया जमींदोज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर  -:  एक तरफ लोग रामनवमी नवरात्र और रमजान की तैयारी में जुटे हैं, दूसरी तरफ जमशेदपुर जिला प्रशासन फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ने में जुटी है. रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर मानगो नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान करीब 150 दुकानों को निगम प्रशासन द्वारा जमींदोज कर दिया गया. इधर निगम प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में फुटपाथी दुकानदारों ने भी मोर्चा खोलते हुए विरोध शुरू कर दिया.

     

     

     

    दुकानदारों ने आबादी के अनुपात में उन्हें पुनर्वासित करने की मांग की है. फुटपाथी दुकानदारों ने नगर निगम नियमावली 2014 का हवाला देते हुए आबादी के अनुपात में फुटपाथी विक्रेताओं को जगह मुहैया कराने की मांग की है. सोमवार को फुटपाथी दुकानदारों ने एक बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की. वैसे अचानक से बुलडोजर चलाए जाने को लेकर क्षेत्र में राजनीति भी तेज हो गई है.

     

     

     

    बता दें कि यह क्षेत्र जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का इलाका पड़ता है. जहां से विधायक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता है. हालांकि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के भाई ने जिला प्रशासन की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया, मगर जिला प्रशासन ने उनकी एक न सुनी. वहीं भाजपा भी दुकानदारों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि आगे दुकानदारों का क्या रुख होता है. बता दे कि उक्त मार्ग को लंबे समय से जिला प्रशासन खाली कराने में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह: प्रियंका बोलीं राहुल पढ़े-लिखे लेकिन आप उनको पप्पू बुलाते हैं
    Next Article मीडिया वॉच:सवालों के घेरे में मीडिया की साख……..!

    Related Posts

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    June 8, 2026

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.