Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद: 1.02 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त, नाइजीरियाई तस्कर फरार
    Breaking News Business Headlines अपराध राष्ट्रीय

    नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद: 1.02 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त, नाइजीरियाई तस्कर फरार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद: बड़ी कार्रवाई का खुलासा

    इंद्र यादव/मुंबई/वसई-विरार और नालासोपारा का इलाका इन दिनों अपराधियों के लिए महफूज पनाहगाह बनता जा रहा है, लेकिन तुलिंज पुलिस की एंटी-टेरोरिस्ट सेल (ATC) ने ऐसा जोरदार छापा मारा है कि ड्रग्स के सौदागरों की नींद उड़ गई है। एटीसी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1.02 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स बरामद किया है।

    विदेशी तस्करों का नेटवर्क और बिना वीजा का खेल

    इस पूरे खेल की स्क्रिप्ट किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस काले कारोबार के तार समंदर पार तक जुड़े हैं। मामले में मुख्य आरोपियों के तौर पर जस्टिन युसिफो उर्फ माइकल ग्रेस (53), एक नाइजीरियाई नागरिक एलेक्स और उस मकान मालिक का नाम सामने आया है, जिसके घर पर यह गोरखधंधा चल रहा था।

    पुलिस ने मुख्य आरोपी जस्टिन युसिफो को तो धर दबोचा है, लेकिन विदेशी तुर्रम खान यानी एलेक्स और मकान मालिक महोदय फिलहाल पुलिस की पहुंच से दूर (फरार) हैं। सबसे मजेदार और हैरान करने वाली बात यह है कि जब पुलिस ने इन “मेहमानों” के कागजात खंगाले, तो जनाब के पास न वैध पासपोर्ट मिला और न ही वीजा! यानी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए ये लोग बेखौफ होकर देश की युवा पीढ़ी की रगों में जहर घोल रहे थे।

    कानून की खामियों पर सवाल

    कमाल का सिस्टम है! हमारे देश में एक आम नागरिक को एक कमरे का किराए का घर लेने या सिम कार्ड खरीदने के लिए दस्तावेजों के कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन इन विदेशी कारिगरों को बिना पासपोर्ट और बिना वीज़ा के सीधे एमडी ड्रग्स का साम्राज्य खड़ा करने की खुली छूट मिल जाती है। गनीमत है कि तुलिंज पुलिस की एटीसी टीम ने समय रहते इस खेल का पर्दाफाश कर दिया, वरना ये न जाने कितने और घरों के चिराग बुझाने की तैयारी में थे।

    जांच जारी, फरार आरोपियों की तलाश

    फिलहाल, इस सनसनीखेज मामले की तह तक जाने की जिम्मेदारी एसआई राहुल फड के कंधों पर है। पुलिस अब इस बात की टटोलबीन कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से सप्लाई होता था और इसके तार मुंबई के किन-किन बड़े चेहरों से जुड़े हैं।

    फरार नाइजीरियाई आरोपी एलेक्स और फरार मकान मालिक की तलाश में पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। देखना यह है कि कानून का शिकंजा इन शातिर तस्करों की गर्दन तक कितनी जल्दी पहुंचता है, और इस सिंडिकेट के बाकी मोहरे कब बेनकाब होते हैं।

    अधिक जानकारी के लिए मुंबई पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    एमडी ड्रग्स ड्रग्स तस्करी तुलिंज पुलिस नाइजीरियाई तस्कर नालासोपारा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु पूर्णिमा: जीवन को दिशा देने वाले प्रकाश का अभिनंदन
    Next Article टाटा: नेतृत्व, मानवीयता और मूल्यों की अमर विरासत

    Related Posts

    ACB कार्रवाई के दौरान चतरा अनुमंडल कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा.

    October 8, 2026

    राशन दुकान लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार SIT ने पांच दिनों में किया मामले का उद्भेदन, हथियार व कार

    October 8, 2026

    हथियार के बल पर महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ACB कार्रवाई के दौरान चतरा अनुमंडल कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा.

    राशन दुकान लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार SIT ने पांच दिनों में किया मामले का उद्भेदन, हथियार व कार

    हथियार के बल पर महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना

    पुराना जेल चौक पर अतिक्रमण हटाने का विरोध, दुकानदारों ने जताया आक्रोश

    Jeux de Machines à Sous avec Fonction Bonus Instantané Achetable Instant Casino

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    *EOU की छापेमारी

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.