Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद: 1.02 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त, एक गिरफ्तार
    Breaking News Business Headlines अपराध राष्ट्रीय

    नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद: 1.02 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त, एक गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। तुलिंज पुलिस की एंटी-टेरोरिस्ट सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.02 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मेफेड्रोन (MD) जब्त किया है।

    नालासोपारा में एमडी ड्रग्स बरामद: विदेशी तस्करों का नेटवर्क

    इंद्र यादव/मुंबई/वसई-विरार और नालासोपारा का इलाका इन दिनों अपराधियों के लिए महफूज पनाहगाह बनता जा रहा है, लेकिन तुलिंज पुलिस की एंटी-टेरोरिस्ट सेल (ATC) ने ऐसा जोरदार छापा मारा है कि ड्रग्स के सौदागरों की नींद उड़ गई है। एटीसी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1.02 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स बरामद किया है।

    इस पूरे खेल की स्क्रिप्ट किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस काले कारोबार के तार समंदर पार तक जुड़े हैं। मामले में मुख्य आरोपियों के तौर पर जस्टिन युसिफो उर्फ माइकल ग्रेस (53), एक नाइजीरियाई नागरिक एलेक्स और उस मकान मालिक का नाम सामने आया है, जिसके घर पर यह गोरखधंधा चल रहा था।

    मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विदेशी तस्कर फरार

    पुलिस ने मुख्य आरोपी जस्टिन युसिफो को तो धर दबोचा है, लेकिन विदेशी तुर्रम खान यानी एलेक्स और मकान मालिक महोदय फिलहाल पुलिस की पहुंच से दूर (फरार) हैं। सबसे मजेदार और हैरान करने वाली बात यह है कि जब पुलिस ने इन “मेहमानों” के कागजात खंगाले, तो जनाब के पास न वैध पासपोर्ट मिला और न ही वीजा! यानी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए ये लोग बेखौफ होकर देश की युवा पीढ़ी की रगों में जहर घोल रहे थे।

    कानून की खामियों का फायदा उठा रहे तस्कर

    कमाल का सिस्टम है! हमारे देश में एक आम नागरिक को एक कमरे का किराए का घर लेने या सिम कार्ड खरीदने के लिए दस्तावेजों के कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन इन विदेशी कारिगरों को बिना पासपोर्ट और बिना वीज़ा के सीधे एमडी ड्रग्स का साम्राज्य खड़ा करने की खुली छूट मिल जाती है। गनीमत है कि तुलिंज पुलिस की एटीसी टीम ने समय रहते इस खेल का पर्दाफाश कर दिया, वरना ये न जाने कितने और घरों के चिराग बुझाने की तैयारी में थे।

    फिलहाल, इस सनसनीखेज मामले की तह तक जाने की जिम्मेदारी एसआई राहुल फड के कंधों पर है। पुलिस अब इस बात की टटोलबीन कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से सप्लाई होता था और इसके तार मुंबई के किन-किन बड़े चेहरों से जुड़े हैं।

    फरार आरोपियों की तलाश जारी

    फरार नाइजीरियाई आरोपी एलेक्स और फरार मकान मालिक की तलाश में पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। देखना यह है कि कानून का शिकंजा इन शातिर तस्करों की गर्दन तक कितनी जल्दी पहुंचता है, और इस सिंडिकेट के बाकी मोहरे कब बेनकाब होते हैं।

    इस कार्रवाई से महाराष्ट्र पुलिस की सतर्कता सामने आई है। अधिक जानकारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    एमडी ड्रग्स ड्रग्स तस्करी तुलिंज पुलिस नालासोपारा मेफेड्रोन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा: नेतृत्व, मानवीयता और मूल्यों की अमर विरासत
    Next Article कवि और कलम के ओपन माइक में गूंजी कविता और शायरी, नई प्रतिभाओं को मिला मंच

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    वृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    आरबीआई का बड़ा सख्त फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, ब्याज दरें बढ़ीं, अब महंगी होगी ईएमआई

    Guide de Démo des Machines à Sous de Rivo Casino

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.