Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री ने ग्रहण किया पदभार ,  जिला परिषद सदस्यों ने उपायुक्त विजया जाधव को  पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और दी विदाई 
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री ने ग्रहण किया पदभार ,  जिला परिषद सदस्यों ने उपायुक्त विजया जाधव को  पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और दी विदाई 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री ने ग्रहण किया पदभार ,  जिला परिषद सदस्यों ने उपायुक्त विजया जाधव को  पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और दी विदाई 

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव ने पदभार सौंपा. इससे पूर्व उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव का जिला परिषद सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और विदाई दी. वहीं निवर्तमान उपायुक्त विजया जाधव ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का स्वागत करते हुए अपना पदभार सौंपा. श्रीमती जाधव ने अपने अनुभव साझा करते हुए जमशेदपुर को एक बेहतरीन जिला बताया. उन्होंने बताया कि यहां काम करने का अनुभव काफी सराहनीय रहा. शहर वासियों एवं सिविल सोसाइटी के साथ उद्यमियों का भी अच्छा सहयोग मिला.

     

    अपने स्तर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने का काम किया. खासकर जनजातीय समुदाय के लिए काम करना अच्छा अनुभव रहा. महिला सुरक्षा, प्राथमिक शिक्षा, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसे योजनाओं पर किए गए काम काफी सराहनीय रहे. पंचायत चुनाव का सफल क्रियान्वयन बड़ी उपलब्धि रही. पर्व- त्योहारों में अनुशासन लाने का काम किया गया. शहर के अतिक्रमण को हटाकर सौंदर्यीकरण की दिशा में काम किए गए डेढ़ साल के वक्त में काफी कुछ देखने और सीखने को मिला. वेस्ट वाटर मैनेजमेंट सिस्टम, कचरा ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर पहल किया गया.

     

     

    उन्होंने वर्तमान उपायुक्त से अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद की. वही उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव- गांव पंचायत स्तर तक पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पंचायत को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. इसके अलावा जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं उसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला:गिरफ्तार करने पहुंची आरआईटी थाना पुलिस की टीम पर हमला , 2 जवान घायल
    Next Article आठ घंटे के भीतर अपहरण कांड का सफल उद्भेदन, दो अपराधकर्मी गिरफ्तार

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.