Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर हिंसा: इंफाल में फिर भड़की हिंसा, डीसी दफ्तर में तोड़फोड़, 2 गाड़ियों में लगाई आग
    Breaking News Headlines अपराध

    मणिपुर हिंसा: इंफाल में फिर भड़की हिंसा, डीसी दफ्तर में तोड़फोड़, 2 गाड़ियों में लगाई आग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मणिपुर हिंसा: इंफाल में फिर भड़की हिंसा, डीसी दफ्तर में तोड़फोड़, 2 गाड़ियों में लगाई आग
    मणिपुर में जुलाई में गायब हुए दो छात्रों की हत्या के बाद इंफाल घाटी में एक बार फिर हिंसा की आग सुलग गई है। गुरुवार को इंफाल पश्चिमी डीसी के दफ्तर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है
    एक बार फिर भड़की हिंसा की आग

    अधिकारियों के मुताबिक, बीती रात को प्रदर्शनकारी उरीपोक, याइस्कुल, सागोलबंद और तेरा इलाकों में सुरक्षाकर्मियों से भीड गए। जिसके बाद उपद्रवियों को काबू करने के लिए कई राउंड आंसू गैसे के गोले दागने पड़े। अधिकारियों ने आगे बताया कि प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों के आवासीय इलाके में पहुंच गए और आगजनी करने लगे। हालांकि सीआरपीएफ के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को काबू पा लिया।

     

     

     

    इंटरनेट सेवा बंद

    बता दें कि बीते 3 मई से मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक प्रदर्शन शुरू हुआ था। जिसके बाद प्रशासन ने इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। 23 सितंबर को घाटी में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बहाल की गई, जिसके बाद जुलाई में गायब हुए दो छात्रों की हत्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। गायब हुए दोनों छात्रों का संबंध मैतई समुदाय से है।

     

     

    इसमें से एक 17 वर्षीय हिजाम लिनथोइंगंबी और दूसरा 20 साल के फिजाम हेमजीत का शव है। जिसके बाद एक फिर हिंसा की आग भड़क गई। राज्य शांति व्यवस्था को कायम करने और गलत सूचना का प्रसार को रोकने के लिए  से पांच दिनों के लिए एक बार फिर इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। रविवार 1 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 45 मिनट तक राज्य में इंटरनेट बैन रहेगा।

     

     

     

    स्कूलों में दी गई छुट्टी

    इसके अलावा राज्य के सभी स्कूलों को भी तीन दिनों तक बंद करने के निर्देश दए गए थे। बिरेन सरकार ने ऐलान किया था कि बुधवार 27 और 29 सितंबर को स्कूल में छुट्टी रहेगी। वहीं ईद ए मिलाद के कारण 28 सितंबर को पहले से ही छुट्टी निर्धारित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली CM : सीबीआई करेगी अरविंद केजरीवाल के घर की जांच, निर्माण पर खर्च हुए थे 45 करोड़
    Next Article भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का निधन, हरित क्रांति के जनक के रूप में थे मशहूर

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.