Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    कांड्रा थाना क्षेत्र में झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने दी. उन्होंने बताया कि 22 मई को बैंक मैनेजर को फोन कर खुद को “रवि लोहार” बताते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी.

    आरोपी ने कहा था कि वह सरायकेला जेल में बंद है और जमानत व वकील के खर्च के लिए पैसे चाहिए. इसके बाद बैंक प्रबंधक ने कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास छापेमारी कर आरोपी बंटी गुहा (38) को गिरफ्तार कर लिया. वह परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी का निवासी है और वर्तमान में पश्चिम कोलकाता में रह रहा था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं.

    अनुभव भारद्वाज (एसडीपीओ)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान
    Next Article ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    Related Posts

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    November 25, 2026

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    November 25, 2026

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    आशियाना मोड़ पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला में दो हादसे, दो बुजुर्ग गंभीर, जमशेदपुर रेफर

    हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी, बिल्डरों की मनमानी पर जवाबदेही तय हो

    टाटा मोटर्स के सातों गेट जाम करने के बाद बनी सहमति, 77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी के समझौते पर धरना समाप्त

    1Win Bangladesh Login: Step‑by‑Step Guide & Methods

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.