मालेगांव ब्लास्ट केस: साध्वी प्रज्ञा-ले. कर्नल पुरोहित समेत सभी बरी, ‘सत्य सनातन की जीत’ : चिंटू सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में आज एनआईए कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित समेत सभी आरोपियों को बाइज्ज़त बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पेश सबूत नाकाफी थे और मामला आधारहीन था। इस फैसले के बाद देशभर में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सनातन उत्सव समिति के संस्थापक व हिंदुत्वनिष्ठ नेता चिंटू सिंह ने इसे “सत्य सनातन की जीत और कांग्रेस के हिंदू विरोधी मंसूबों की करारी हार” बताया।

उन्होंने कहा – “सालों तक ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे झूठे नैरेटिव के जरिए राष्ट्रभक्तों को बदनाम किया गया, लेकिन आज सत्य की विजय हुई है। अब समय आ गया है कि उन चेहरों से सवाल किया जाए जिन्होंने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देशभक्तों को आतंकवादी बताया।”
अदालत के इस फैसले को न्याय की जीत और झूठे नैरेटिव की हार माना जा रहा है।



