Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू – नीतीश मुक्त बिहार बनाना ही प्लुरल्स का लक्ष्य है : पुष्पम प्रिया चौधरी
    बिहार

    लालू – नीतीश मुक्त बिहार बनाना ही प्लुरल्स का लक्ष्य है : पुष्पम प्रिया चौधरी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    पटना (बिहार) “लालू – नीतीश मुक्त बिहार बनाना ही प्लुरल्स का लक्ष्य है. प्लुरल्स ही बिहार का भविष्य है. बिहार की मुक्ति तभी संभव है जब नक़ली नेताओं का बोरिया – बिस्तर बांध करके इनको भगाया जाएगा” यह बात पुष्पम प्रिया चौधरी ने तारापुर विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवारबशिष्ठ नारायण के समर्थन में कही.
    “चुनाव से पहले पैसा बाँटने आएगा सब तो रख लेना है क्योंकि आप ही लोग से चुराया हुआ पैसा है, लेकिन वोट उनको नहीं देना है. नहीं तो पाँच साल फिर रोइयेगा कि कोई नहीं आता. बशिष्ठ नारायण जैसा सच्चा ईमानदार उम्मीदवार दिये हैं, आपके साथ दिन-रात खड़ा रहेंगे, सब काम करवा कर देंगे।” यह आज प्लुरल्स पार्टी के अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने हवेली खड़कपुर में कही. पुष्पम प्रिया चौधरी तारापुर विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार के समर्थन में वोट मांग रही थी.
    उन्होंने आगे कहा कि ‘प्लुरल्स पार्टी का समीकरण किसी एक जाति-मज़हब का नहीं, हमारा समीकरण सभी जाति-जनजाति, धर्म, नस्ल, वंश का है. हमारी पार्टी में सभी जाति और मजहब के लोग हैं.

    प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने लालू और नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि “अगर सचमुच लालू प्रसाद गरीबों के मसीहा हैं तो आपकी ग़रीबी-गुरबत दूर क्यों नहीं हुई? यदि नीतीश कुमार सचमुच के सुशासन बाबू हैं तो आपकी जिंदगियों में शासन की भागीदारी कहां है? ये नक़ली नेता सिर्फ अपना भला चाहते हैं, आपका नहीं. अगर बिहार को बदलना है तो प्लुरल्स को चुनिए. तारापुर से बशिष्ठ नारायण को चुनिए”.
    प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी तारापुर विधानसभा उपचुनाव में अपने जनसंपर्क कार्यक्रम में आज हवेली खड़गपुर प्रखंड के गंगटा पंचायत, दरियापुर पंचायत, मानिकपुर पंचायत में थी.
    इस जनसंपर्क अभियान में प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव अनुपम सुमन, प्रेस सचिव मुकेश, प्रमंडल प्रभारी सूरज, विक्रम, सूर्या, गौरव, मंतोष,ऋषभ, चंदन, अजीत सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौका मिला तो आदर्श पंचायत बनेगा राजापाकर उत्तरी: बिंदेश्वर प्रसाद वर्मा उर्फ धरती पकड़
    Next Article अच्छे दिनों का सपना दिखाकर देश की जनता को रुला रही है मोदी सरकार : शम्स शाहनवाज

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.