Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: जमशेदपुर नगर डीएसपी सुनील चौधरी का तबादला, 201 डीएसपी के स्थानांतरण आदेश जारी जानें कौन —-
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: जमशेदपुर नगर डीएसपी सुनील चौधरी का तबादला, 201 डीएसपी के स्थानांतरण आदेश जारी जानें कौन —-

    News DeskBy News DeskMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: जमशेदपुर नगर डीएसपी सुनील चौधरी का तबादला, 201 डीएसपी के स्थानांतरण आदेश जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची, 20 मई। झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में व्यापक फेरबदल करते हुए 201 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। बुधवार को विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।
    इस बड़े फेरबदल में पुलिस उपाधीक्षक नगर, जमशेदपुर सुनील चौधरी का भी तबादला किया गया है। उनके स्थानांतरण को लेकर पुलिस महकमे और स्थानीय प्रशासनिक हलकों में विशेष चर्चा है।

     

    इस आदेश के साथ ही लंबे समय से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों का इंतजार भी समाप्त हो गया है। जून 2025 में पदोन्नत हुए 64 नवप्रोन्नत डीएसपी तथा अक्टूबर 2024 में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 39 नवनियुक्त (प्रशिक्षु) डीएसपी अधिकारियों को पहली बार विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    गृह विभाग के इस निर्णय को राज्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की उम्मीद है।

    विभागीय अधिसूचना के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यह हाल के वर्षों में झारखंड पुलिस में किए गए सबसे बड़े फेरबदल में से एक माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्वविद्यालय भौतिकी विभाग द्वारा “नैनो पार्टिकल्स एवं उनके अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
    Next Article घाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा

    Related Posts

    घाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा

    May 20, 2026

    विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग द्वारा “नैनो पार्टिकल्स एवं उनके अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

    May 20, 2026

    केजीबीवी पोटका में आयोजित स्वास्थ्य शिविर

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: जमशेदपुर नगर डीएसपी सुनील चौधरी का तबादला, 201 डीएसपी के स्थानांतरण आदेश जारी जानें कौन —-

    विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग द्वारा “नैनो पार्टिकल्स एवं उनके अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

    केजीबीवी पोटका में आयोजित स्वास्थ्य शिविर

    जमशेदपुर के बड़ौदा घाट इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

    जमशेदपुर में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.