Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा के बीच इमोशनल जंग
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा के बीच इमोशनल जंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैनपुरी. मैनपुरी के मतदाता करीब 18 महीनों के लिए अपना सांसद चुनने जा रहे हैं। इस लोकसभा का कार्यकाल मई 2024 में खत्म हो जाएगा। इस उपचुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ मुलायम के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है। मुलायम की सियासी विरासत ही यहां सबसे बड़ा मुद्दा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव जब नामांकन करने पहुंची थीं तब उनकी जुबां पर सिर्फ मुलायम सिंह का ही नाम था। अखिलेश यादव भी स्वर्गीय मुलायम सिंह का ही नाम लेते रहे। वहीं भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने भी खुद को मुलायम सिंह यादव का शिष्य बताते हुए नामांकन दाखिल किया।

     

    मुलायम सिंह यादव की विरासत इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा है। अन्य मुद्दे गायब हैं। सियासी मैदान में सपा और भाजपा के बीच इमोशनल जंग छिड़ी हुई है। भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। रघुराज भी मुलायम के ही शिष्य हैं। टिकट फाइनल होने के बाद जब वो मैनपुरी आए तब उनकी बात भी मुलायम से ही शुरू हुई। बेहिचक कहा कि मुलायम उनके गुरु हैं। यहां तक कहा कि विरासत पर पुत्र का नहीं शिष्य का अधिकार होता है। इतना ही नहीं नामांकन करने से पूर्व वो सबसे पहले मुलायम सिंह के समाधी स्थल पर गए।

     

    तस्वीर साफ है सपा मुलायम सिंह को लेकर सियासत की जमीन पर इमोशनल कार्ड खेल रही है तो भाजपा भी मुलायम को भूल नहीं पा रही है। इस चुनाव से स्थानीय मुद्दे गायब हैं। सड़क, बिजली, पानी, सुरक्षा, सेहत से जुड़े मुद्दे फिलहाल एक किनारे हैं। बात सिर्फ मुलायम की विरासत की हो रही है।

     

    यकीनन मैनपुरी सपा का मजबूत किला रहा है और एक बार भी इस लोकसभा से भाजपा जीत नहीं पाई है। चूंकि यह चुनाव मुलायम के नाम पर हो रहा है तो भाजपा भी आक्रामक होने की बजाय मुलायम के अपमान का जिक्र करके सैफई परिवार को घेर रही है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीर सावरकर के प्रपौत्र का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- नेहरू ने हनी ट्रैप में फंसकर किया देश का बंटवारा
    Next Article जेल में मालिश-मसाज कराते मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो हुआ वायरल, भाजपा ने साधा निशाना

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.