Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमिरेट्स चैयरमैन केशब महिंद्रा का निधन
    Breaking News Business Headlines

    महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमिरेट्स चैयरमैन केशब महिंद्रा का निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    मुंबई. महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार 12 अप्रैल को निधन हो गया. वे 99 साल के थे. केशब महिंद्रा सबसे उम्रदराज बिजनेसमैन में से एक थे. हाल ही में उन्हें फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनियाभर के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया गया था. केशब महिंद्रा अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं.  केशब महिंद्रा 1963 से 2012 के बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन रहे. इस तरह उन्होंने करीब 49 साल तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व किया. 2012 में उनके रिटायर होने के बाद भतीजे आनंद महिंद्रा ने कंपनी की कमान अपने हाथों में ली. अभी वे महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के एमिरेट्स चेयरमैन थे.

     

     

     

     

    देश के सबसे उम्रदराज अरबपति थे केशब महिंद्रा

    बता दें कि केशब महिंद्रा देश के सबसे उम्रदराज अरबपति थे. फोर्ब्स मैगजीन ने हाल ही में जारी अरबपतियों की सूची में उन्हें शामिल किया था. इसके अलावा 2007 में अर्न्स्ट एंड यंग ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था.

     

     

    आजादी के वक्त ज्वॉइन की थी महिंद्रा कंपनी

    केशब महिंद्रा ने अमेरिका स्थित पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया था. इसके बाद उन्होंने 1947 में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ज्वॉइन की थी. कंपनी में करीब 16 साल तक काम करने के बाद 1963 में वो इसके चेयरमैन बने थे. तब से लेकर अगस्त, 2012 तक कंपनी की कमान उनके हाथों में रही. इस दौरान कंपनी ने दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बॉम्ब स्क्वाड कर रही जांच
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद सहित 41 पर प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.