Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला एशिया कप हॉकी: भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान
    Breaking News Headlines

    महिला एशिया कप हॉकी: भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गोलकीपर सविता मस्कट में होने वाले महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेगी. हॉकी इंडिया ने बुधवार को टीम घोषित की जिसमें टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली 16 खिलाड़ी शामिल हैं.

    नियमित कप्तान रानी रामपाल बेंगलुरू में चोट से उबर रही हैं और इसलिए 21 से 28 जनवरी के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिये सविता को कप्तान नियुक्त किया गया है. भारत को जापान, मलेशिया और सिंगापुर के साथ पूल ए में रखा गया है. भारतीय टीम अपने खिताब के बचाव का अभियान टूर्नामेंट के पहले दिन मलेशिया के खिलाफ करेगी. इसके बाद उसका मुकाबला जापान (23 जनवरी) और सिंगापुर (24 जनवरी) से होगा. सेमीफाइनल 26 जनवरी को और फाइनल 28 जनवरी को खेला जाएगा.

    प्रतियोगिता में शीर्ष चार पर रहने वाली टीम स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप 2022 के लिये क्वालीफाई करेंगी. अनुभवी दीप ग्रेस एक्का को उप कप्तान नियुक्त किया गया है. भारतीय टीम की मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा, ”यह हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और हमने जो टीम चुनी है, उससे मैं खुश हूं. यह अनुभवी खिलाड़ियों के साथ साथ प्रतिभाशाली युवाओं का मिश्रण है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी संभावनाएं दिखायी हैं.”

    भारत ने पिछली बार 2017 में चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर खिताब जीता था. भारतीय महिला टीम इस प्रकार है.

    गोलकीपर : सविता (कप्तान), रजनी एतिमारपू.

    रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का (उप कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता.

    मध्यपंक्ति : निशा, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, सलीमा टेटे, ज्योति, नवजोत कौर.

    अग्रिम पंक्ति : नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, मारियाना कुजूर, शर्मिला देवी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजट से पहले ही आम आदमी का बिगड़ा बजट, खाने-पीने के सामान के दाम हुए दोगुने
    Next Article लोजपा की बैठक में सगठन को किया गया विस्तार

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.