Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के वर्धा में मिली 12 खोपडिय़ां, 54 भ्रूण के अवशेष बरामद
    Breaking News Headlines अपराध

    महाराष्ट्र के वर्धा में मिली 12 खोपडिय़ां, 54 भ्रूण के अवशेष बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के वर्धा जिले के अरवी इलाके में पुलिस ने एक प्राइवेट एबॉर्शन केंद्र का भंडाफोड़ कर अवैध रूप से गर्भपात कराए गए भ्रूणों के एक कब्रिस्तान का पता लगाया है. एक प्राइवेट हॉस्पिटल के कैंपस में बने एक पुराने बायोगैस प्लांट में 11 खोपडिय़ां और 54 भ्रूण की हड्डियां बरामद हुई है. पुलिस ने गुरुवार को हॉस्पिटल में रेड किया और इसके डायरेक्टर और एक अन्य कर्मचारी को अरेस्ट किया है.

    मामले की जांच के बाद सब-इंस्पेक्टर ज्योत्सना गिरी ने बताया कि हमने इस केस में हॉस्पिटल के डायरेक्टर रेखा कदम और उनकी एक सहयोगी 38 वर्षीय नर्स संगीत काले को अरेस्ट किया है. इस मामले का खुलासा 13 वर्षीय लड़की के अवैध गर्भपात की जांच के दौरान हुआ जो पास के रहने वाले एक 17 वर्षीय लड़के के साथ कथित संबंध के बाद गर्भवती हो गई थी. दोनों आरोपियों ने पीडि़ता से 30 हजार रुपए भी लिए थे.

    सब-इंस्पेक्टर ज्योत्सना गिरी ने बताया कि रेड के दौरान हॉस्पिटल कैंपस से कई दागदार कपड़े, बैग, खुदाई के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ फावड़े और वहां फेंके गए अन्य मेडिकल सबूत भी बरामद हुए हैं, जिन्हें जमा कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. एक स्थानीय डॉक्टर ने बताया कि अवैध गर्भपात, प्रतिबंधित लिंग-निर्धारण परीक्षण और यहां तक कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी कथित रूप से अस्पष्ट गतिविधियों की गुपचुप जानकारी तो सबको थी, लेकिन किसी ने भी इसके बारे में शिकायत करने या इसके बारे में खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं की.

    गुमनाम सूचना के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

    महिला जांच अधिकारियों की टीम की सहायक पुलिस निरीक्षक वंदना सोनूने ने बताया कि अरवी पुलिस को 4 जनवरी की इस मामले में एक गुमनाम सूचना मिली थी. इस टीम ने अपने स्थानीय स्रोतों से जानकारी के आधार पर छानबीन की और अंत में नाबालिग लड़की का पता लगाकर उसके माता-पिता से पूरी जानकारी हासिल की जिन्हें लड़के के परिवार द्वारा चुप रहने की धमकी दी गई थी.

    पीडि़ता बनी सरकारी गवाह और हुआ मामले का खुलासा

    सहायक पुालिस निरीक्षक सोनुने ने बताया हमने उनसे बातचीत की और पूरा आश्वासन दिया कि उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी. आखिरकार वे लड़की के अवैध गर्भपात के पांच दिन बाद इस मामले में नौ जनवरी को पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सहमत हो गए. इस शिकायत के आधार पर एक पुलिस टीम ने कदम अस्पताल पर छापा मारा.

    पीडि़ता को धमकाने के मामले में लड़की के माता-पिता भी अरेस्ट

    पुलिस ने लड़के के माता-पिता को भी पकड़ा है, जिन्होंने नाबालिग लड़की को गर्भपात के लिए मजबूर करवाया था. उन्होंने मामले की जानकारी बाहर लाने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी. इन चारों आरोपियों को इस सप्ताह दो दिनों के लिए पुलिस ने रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की गई उन्होंने इस कब्रिस्तान की जानकारी दी. इसके बाद बायोगैस संयंत्र पर रेड की गई.

    अभी और लोग इस केस से जुड़े हो सकते हैं

    एपीआई सोनुने ने कहा, यह मामला बेहद गंभीर है. हमें संदेह है कि इस मामले में अभी कई और जुड़े हो सकते हैं. यहां बेटी बचाओ अभियान की 2012 में अगुवाई करने वाले पुणे के जाने-माने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गणेश रख ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसकी पूरी जांच होनी चाहिए क्योंकि यह कदम अस्पताल में चलाए जा रहे कन्या भ्रूण हत्या रैकेट हो सकता है.

    शिवसेना नेता ने गृहमंत्री से शिकायत करने की बात कही
    शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार को इसका कड़ा संज्ञान लेना चाहिए. मैं गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल और पुलिस महानिदेशक संजय पांडे से अनुरोध करता हूं कि एक विशेष जांच दल गठित करें और इन संदिग्ध गतिविधियों की जड़ तक पहुंचें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिल्वर स्क्रीन पर चलेगा अक्षय कुमार और इमरान हाशमी का जादू
    Next Article 3 साल में डेढ़ लाख रुपए किलो तक पहुंच सकते हैं चांदी के दाम, 2024 तक 250% रिटर्न की उम्मीद

    Related Posts

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.