Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : शिंदे ने इस्तीफा दिया, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा
    Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र : शिंदे ने इस्तीफा दिया, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र : शिंदे ने इस्तीफा दिया, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा

    मुंबई: महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मंगलवार की सुबह मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

    राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की भारी जीत के बाद अभी इस रहस्य से पर्दा उठना बाकी है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

    शिंदे उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राजभवन पहुंचे।

    मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

    एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में मंत्री रहे दीपक केसरकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने को कहा है।’’

     

     

    केसरकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नयी सरकार जल्द से जल्द शपथ लेगी।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर शानदार जीत हासिल की है, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में अभी तक इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए।

     

     

    यह पूछे जाने पर कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, केसरकर ने कहा, ‘‘हर राजनीतिक कार्यकर्ता चाहता है कि मुख्यमंत्री उसकी पार्टी से होना चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जो भी फैसला करेंगे, वह हम सभी को स्वीकार्य होगा।’’

    शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘शिंदे ने वरिष्ठ नेताओं (मोदी और शाह का स्पष्ट संदर्भ) से कहा है कि वे जो भी फैसला लेंगे, वह उन्हें स्वीकार्य होगा।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है संविधान: राष्ट्रपति मुर्मू
    Next Article नव निर्वाचित विधायिका पूर्णिमा साहू के जीत के खुशी में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.