Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुणे में लड़कियों के शॉर्ट्स पहनकर घूमने पर भड़के दबंगों ने चप्पलों से की पिटाई, 6 लोगों के खिलाफ FIR
    Breaking News Headlines

    पुणे में लड़कियों के शॉर्ट्स पहनकर घूमने पर भड़के दबंगों ने चप्पलों से की पिटाई, 6 लोगों के खिलाफ FIR

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुणे. महाराष्ट्र के पुणे जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर इलाके के कुछ दबंग लोगों ने शॉर्ट्स पहनने के कारण महिलाओं की चप्पलों से पिटाई कर दी. पुलिस के अनुसार, ये घटना बुधवार को खराड़ी के रक्षक नगर इलाके में हुई. वहीं, अपार्टमेंट में पेइंग गेस्ट के रूप में रहने वाली तीन महिलाओं में से दो आईटी पेशेवर हैं और खराड़ी में आईटी पार्क में काम करती हैं. फिलहाल चंदन नगर पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

    दरअसल, ये मामला पुणे जिले में खराड़ी के रक्षक नगर इलाके का है. जहां पर चंदन नगर पुलिस के मुताबिक इस मामले में शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ये लोग अक्सर उनसे किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ते रहते हैं. इस बार उन्होंने पीजी में रह रही महिलाओं के कपड़ों को लेकर इस तरह की हरकत कर दी. उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात कुछ लोग उनके घर आए और इस बात पर लड़ने लगे कि उनके पीजी में रहने वाली महिलाएं शॉर्ट्स पहन कर इलाके में घूमती हैं. इस दौरान विवाद इस हद कदर तक बढ़ गया कि उन्होंने पीजी में रह रही लड़कियों को पहले तो चप्पलों से मारा-पीटा और फिर घर तोड़ने की धमकी भी दी.
    वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिलाएं यहां एक पीजी में रहती हैं और अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करती हैं. वहीं, पीजी की मालकिन ने इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाई की कुछ लोगों ने उनके पीजी में रहने वाली महिलाओं के साथ मारपीट की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. जिसमें से छह आरोपियों की पहचान अलका पठारे, सचिन पठारे, केतन पठारे, सीमा पठारे, शीतल पठारे और किरण पठारे के रूप में की गई है. वहीं, इन आरोपियो पर IPC की धारा 448, 323, 504, 506, 143, 147, 149 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में गहरी खाई में ग‍िरी गाड़ी, पांच लोगों की मौके पर ही मौत
    Next Article पीएम आवास के लाभुक घर नहीं बना रहे जिस कारण आवास सहायक बने पदाधिकारी के कोप भाजन

    Related Posts

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    September 29, 2026

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    September 29, 2026

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.