Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुुंबई की एक सोसायटी में चलायी गई फर्जी वैक्सीन ड्राइव, लोगों से ठगे गये करीब 5 लाख रुपये
    Breaking News Headlines

    मुुंबई की एक सोसायटी में चलायी गई फर्जी वैक्सीन ड्राइव, लोगों से ठगे गये करीब 5 लाख रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द देश के हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन लगा दी जाए. सरकार के इस प्रयास के बीच कुछ लोगों ने इसे ही ठगी करने का धंधा बना लिया है. ऐसा ही एक मामला मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित हीरानंदानी हेरिटेज सोसायटी में देखने को मिला.बताया जा रहा है कि 30 मई को सोसाइटी में वैक्सीन ड्राइव का आयोजन किया गया है, जिसमें सोसाइटी के 390 लोगों ने हिस्सा लिया था. हालांकि बाद में पता चला कि सोसाइटी में जो वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई गई थी वह पूरी तरह से फर्जी थी. वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान किसी में भी वैक्सीन दिए जाने के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए.
    इस मामले का खुलासा तब हुआ जब लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की रसीद मिलना शुरू हुई. जांच में पता चला है कि जिस दिन सोसाइटी में वैक्सीनेशन ड्राइव की गई थी उस दिन किसी को भी रसीद नहीं दी गई थी. वैक्सीनेशन करने आए लोगों ने इसके लिए सभी से 1260 रुपये लिए थे और रसीद बाद में देने का वादा किया था. बाद में जब कुछ लोगों ने रसीद देने का दवाब बनाया तो उन्हें अलग-अलग तारीख के सर्टिफिकेट जारी किए गए. यही नहीं इन सर्टिफिकेट पर अलग-अलग अस्पतालों के नाम लिखे हुए थे.इस संबंध में जब सोसाइटी के लोगों ने अस्पताल में पूछताछ की तो उन्होंने इस ड्राइव से ही इनकार कर दिया. अस्पताल का कहना है कि उनकी ओर से किसी भी सोसाइटी में कोई वैक्सीनेशन ड्राइव नहीं चलाई जा रही है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है.जानकारी के मुताबिक हीरानंदानी हेरिटेज में 3 सोसायटी हैं. प्रेस्टिना, एस्टोनिया और रीवोना. इन सभी सोसाइटी में 435 फ्लैट्स है. 30 तारीख को सोसाइटी में वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हुआ था और 390 लोगो को वैक्सीन करवाया था. इस वैक्सीनेशन के लिए 5 लाख रुपये के करीब दिए गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड दवाओं की खरीदारी को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, सोनू सूद के खिलाफ जांच के आदेश
    Next Article 120Hz डिस्प्ले और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Realme GT 5G

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.