Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागेश्वर बाबा की टिप्पणी: साईंबाबा भगवान नहीं, गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बनता, पर मचा बवाल, भड़के भक्त
    Breaking News Headlines

    बागेश्वर बाबा की टिप्पणी: साईंबाबा भगवान नहीं, गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बनता, पर मचा बवाल, भड़के भक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर बाबा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं. उन्होंने अब महाराष्ट्र समेत देशभर में पूजे जाने वाले शिरडी के साईंबाबा को लेकर विवादित टिप्पणी की है. मध्य प्रदेश के जबलपुर के पनागर में श्रीमद्भागवत कथा के आखिरी दिन जब साईंबाबा की वैदिक तरीके से पूजा करने को लेकर सवाल पूछा गया तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा, गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता है.

     

    यह है पूरा विवाद

    बागेश्वर बाबा ने कहा, हमारे शंकराचार्य ने साईंबाबा को भगवान का स्थान नहीं दिया है. शंकराचार्य हिंदू धर्म के प्रधानमंत्री हैं, उनकी आज्ञा का पालन करना प्रत्येक सनातनी हिंदू का कर्तव्य है. उन्होंने कहा, कोई भी संत चाहे गोस्वामी तुलसीदास जी हो या सूरदास जी हों, ये संत हैं, महापुरुष हैं, युग पुरुष हैं, कल्प पुरुष हैं, लेकिन भगवान नहीं. कई लोगों की साईंबाबा में आस्था होगी. मैं उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता. लेकिन साईंबाबा संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं लेकिन भगवान नहीं. उन्होंने आगे कहा कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता. उनके इस बयान से अब नया विवाद खड़ा हो गया है.

     

    साईं भक्तों में रोष

    महाराष्ट्र में साईं बाबा के भक्तों की संख्या बहुत अधिक है. ऐसे में बागेश्वर बाबा के बयान से साईं भक्तों में रोष है. इस बयान पर शिरडी समेत पूरे राज्य से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. बागेश्वर बाबा के बयान की राजनीतिक नेताओं ने भी कड़ी आलोचना की है. शिरडी के ग्रामीणों और साईं भक्तों ने धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने की मांग की है.

    साईंबाबा को धीरेंद्र शास्त्री का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साईंबाबा को लेकर दिए गए बयान की बीजेपी नेता राधाकृष्ण विखे पाटील और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने निंदा की है. शिरडी के ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री को करारा जवाब दिया है. शिरडी के ग्रामीणों का कहना है कि एक खास विचारधारा के लोग हमेशा साईंबाबा के बारे में इस तरह के बयान देते हैं. साईंबाबा भगवान हैं या नहीं, इसके लिए धीरेंद्र शास्त्री के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. धीरेंद्र शास्त्री को एक बार साईंबाबा के दर्शन करने के लिए शिरडी आना चाहिए और फिर उनका दिमाग ठिकाने आ जाएगा.

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने की एक्शन की मांग

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने कहा, समाज में ऐसे लोग बाबा का रूप धारण कर खुद को भगवान बताते हैं, लोगों की बुद्धि खऱाब करने का प्रयास करते हैं. सरकार से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए. ऐसे बयान के जरिए वह धार्मिक विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. सामाजिक अशांति पैदा कर रहे है. उन्होंने कहा कि लाखों भक्तों की आस्था के स्थान साईंबाबा पर इस तरह का बयान देना सही नहीं है और इस तरह कीचड़ उछालना गलत है.

    राकांपा नेता ने बोला हमला

    महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और रांकपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने पंडीत धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट के जरिए सरकार को आड़े हाथों लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची:कांके में युवक का शव मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने विश्व के सबसे लोकप्रिय ग्लोबल लीडर, बाइडेन एवं सुनक को पीछे छोड़ा

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.