Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने विश्व के सबसे लोकप्रिय ग्लोबल लीडर, बाइडेन एवं सुनक को पीछे छोड़ा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने विश्व के सबसे लोकप्रिय ग्लोबल लीडर, बाइडेन एवं सुनक को पीछे छोड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। अमेरिका आधारित कंसल्टिंग फर्म मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी गई लोकप्रिय वैश्विक नेताओं की नवीनतम अप्रूवल रेटिंग लिस्ट में पीएम मोदी सबसे अधिक 75 प्रतिशत की अपू्रवल रेटिंग के साथ लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में शीर्ष स्थान पर हैं।

     

    मॉर्निंग कंसल्ट की विश्व के टॉप 11 वैश्विक नेताओं की अपू्रवल रेटिंग के अनुसार पीएम मोदी के बाद इस लिस्ट में मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 61 प्रतिशत की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 55 प्रतिशत की अपू्रवल रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इटली की प्रधानमंत्री जिओगिआ मेलोनी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इंसियो लूला दा सिल्वा 49 प्रतिशत अपू्रवल रेटिंग के साथ क्रमश: चौथे और पांचवे स्थान पर हैं।

     

    इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 41 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ छठे स्थान पर, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो 39 प्रतिशत की अपू्रवल रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 34 प्रतिशत की अपू्रवल रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 22 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर हैं।

     

    मीडिया रिपेार्ट के अनुसार मॉर्निंग कंसल्ट वेबसाइट ने रविवार 2 अप्रैल को जारी वैश्विक नेताओं की रेटिंग की प्रक्रिया के संबंध में बताया कि यह लेटेस्ट अपू्रवल रेटिंग 22-28 मार्च, 2023 तक एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है। मॉर्निंग कंसल्ट कंपनी का कहना है कि वह प्रतिदिन दुनिया भर में 20 हजार लोगों के ऑनलाइन इंटरव्यू लेती है। कंपनी ने बताया कि उसने हर देश में 7 दिन तक अलग-अलग सैंपल साइज के साथ यह सर्वे किया। इस सर्वे के लिए अमेरिका में सैंपल साइज 45 हजार था, जबकि दूसरे देशों में यह 500 से 5000 के बीच था। कंपनी के अनुसार इस सर्वे में भारत से केवल साक्षर आबादी का सैंपल शामिल किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागेश्वर बाबा की टिप्पणी: साईंबाबा भगवान नहीं, गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बनता, पर मचा बवाल, भड़के भक्त
    Next Article जमशेदपुर:लाखों हिंदुओं के आत्मा के शांति के लिए शहर में होगा यज्ञ

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.