बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से 27 को धूमधाम से निकाली जाएगी महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के बेंदा,दुबराजपुर,पाटपुर, पानीपड़ा,साकरा,बेला,कांठुलिया,मानुषमुड़िया,खामार,कुमारडुबी, लाऊडोंका, जयपुरा, महुली समेत कई गांवों में स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति की ओर हर वर्ष रथयात्रा का महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है।इस साल 27 जुलाई को रथयात्रा निकाली जाएगी।इसको लेकर मंदिर कमेटी की ओर से तैयारी चरम पर है। साथ ही रथ को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।
बीते 11 जून को स्नान यात्रा के दिन अत्यधिक स्नान करने के बाद प्रभु बीमार पड़े हैं। बीमार महाप्रभु का इलाज चलने के कारण मंदिर के पट बंद हैं। जहां 26 जुलाई को महाप्रभु स्वस्थ होंगे, तब मंदिर के पट खुलेंगे। उसी दिन भगवान जगन्नाथ के श्रृंगार के बाद नेत्र उत्सव मनाया जाएगा। जहां महाप्रभु अपने भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद 27 जुलाई को रथ यात्रा निकाली जाएगी।

