Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी- सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक, जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड रांची

    जिला दण्डाधिकारी- सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक, जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी- सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक, जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश

    अक्टूबर माह से अबतक 110 हाईवा अवैध परिवहन करते सीज किये गए, सभी अंचलाधिकारी को दिसंबर माह के शेष 15 दिनों में सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश

    समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में हुई । बैठक में जिले में अवैध खनन के रोक थाम एवं अवैध ढुलाई पर नकेल लगाने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई । उपायुक्त ने खनन विभाग एवं टास्क फोर्स में शामिल पदाधिकारियों को अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सख्ती के निर्देश दिए । बैठक में वन क्षेत्र में अवैध खनन स्थलों को चिन्हित कर

     

    उनकी भराई कराने एवं रोकथाम के लिए वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले एक माह में अवैध खनन के विरूद्ध 4 एफआईआर दर्ज कराये गए हैं वहीं एक ट्रक सफेद पत्थर का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ।

    जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर की गई कार्रवाई में अक्टूबर माह से अबतक 110 हाईवा सीज किये गए हैं जिसमें आयरन ओर, सफेद पत्थर, बालू, गिट्टी लदे वाहन शामिल हैं । उपायुक्त ने कहा कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी संबंधित विभाग अपने स्तर से की गई कार्रवाई और सूचना का आदान प्रदान करने में समन्वय बना कर कार्य करें ।

     

     

    दिसंबर माह में अंचल व थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अवैध बालू और स्टोन चिप्स जैसे खनिज पदार्थों के अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों को नकाफी बताते हुए सभी सी.ओ को दिसंबर माह के बचे हुए 15 दिनों में सघनता बढ़ाने का निर्देश दिया गया । राजस्व की चोरी रोकने तथा अवैध खनन कारोबारियों के विरुद्ध प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, एसडीएम घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, डीएमओ श्री संजय शर्मा, संभी अंचल अधिकारी, वन विभाग एवं प्रदूषण विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article हाईकोर्ट के आदेश के बाद सभी नियुक्तियां रद्द, फैसले को चुनौती देने की तैयारी में सरकार

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.