Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोबाइल गेम खेलने फोन नहीं दिया 15 साल की बहन ने तो 13 साल के भाई ने कर दी हत्या
    Breaking News Headlines अपराध

    मोबाइल गेम खेलने फोन नहीं दिया 15 साल की बहन ने तो 13 साल के भाई ने कर दी हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के कटनी में एक हृदय विदारक घटना सामने आयी है, जहां पर 15 साल की बहन की 13 साल के भाई ने फावड़ा मारकर इसलिए हत्या कर दी कि बहन ने उसे मोबाइल गेम खेलने के लिए फोन नहीं दिया. घटना के समय घर में दोनों अकेले थे.बताया जाता है कि कटनी जिले के काटी गांव निवासी पूनम पिता पप्पू चक्रवर्ती (15) 19 मई बुधवार की सुबह घर पर अकेली थी. उसके परिवार वाले खेत में गए थे. खेत से जब परिवार के लोग घर लौटे तो देखा कि घर के अंदर बेटी अचेत अवस्था में पड़ी हुई है. उसकी गर्दन में गंभीर चोट के निशान मिले, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया.अब जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में धारदार हथियार से हत्या किए जाने का खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि कटनी बड़वारा के काटी गांव नाबालिग बालिका की हत्या उसके नाबालिग भाई ने ही की थी. पूछताछ में नाबालिग भाई ने बताया है कि उसके द्वारा बहन से गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा जा रहा था, जिसे वह देने से मना कर रही थी. मोबाइल उसने छीन भी लिया, लेकिन उसका लॉक खोलकर नहीं दे रही थी तो मुझे गुस्सा आ गया. इसी वजह से फावड़े से उस पर हमला कर दिया. इसके कारण उसकी मौत हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री राजपूत करणी सेना ने धूमधाम से मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती
    Next Article बीसीसीआई आईपीएल के बचे मैच कराने को तैयार, इंग्लैंड सीरीज शेड्यूल से पहले होगी शुरू

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.