Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्यप्रदेश में 22 जनवरी को रहेगा अवकाश, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर भजन मंडलियों की प्रतियोगिता कराएगी सरकार
    Breaking News Headlines

    मध्यप्रदेश में 22 जनवरी को रहेगा अवकाश, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर भजन मंडलियों की प्रतियोगिता कराएगी सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर मध्यप्रदेश में जश्न-उत्सव जैसा माहौल रहेगा, इसके साथ ही सरकार द्वारा अवकाश घोषित किए जाएगा. जबलपुर, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन सहित प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर लाइटिंग की जाएगी. प्रदेश सरकार की ओर से समारोह को लाइव दिखाने के इंतजाम किए जाएंगे. प्रदेश की सभी पंचायतों में भजन मंडलियों के बीच भजनों की प्रतियोगिता कराकर पुरस्कृत किया जाएगा.

     

    एमपी सरकार द्वारा अगले सप्ताह को राममय बनाने की तैयारी में जुटी है. मोहन सरकार भी चाहती है कि प्रदेश की सभी 23 हजार ग्राम पंचायतों में 22 जनवरी तक श्रीराम कथा सप्ताह मनाया जाए. इस दौरान श्रीराम भजन, रामकथा वाचन, रामचरित मानस पाठ, राम रक्षा स्त्रोत सहित भगवान राम की स्तुति वाले अन्य कार्यक्रम किए जाएं. इसके अलावा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परिचर्चा, नृत्य नाटिका, भजन संध्या, रंगोली के भी कार्यक्रम किए जाएंगे. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिला पंचायत सीईओ को इस संबंध में निर्देश दिए हैं. जिसमें कहा गया है कि ये सभी कार्यक्रम बाकायदा प्रतियोगिता के तौर पर कराए जाएंए ताकि इसमें पंचायत स्तर पर पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाने वाले भजन मंडलियों व चयनित अन्य कलाकारों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से प्रमाण पत्र दिया जा सके. 26 जनवरी को इन मंडलियों व कलाकारों को जिला स्तर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया जाएगा. यह पुरस्कार स्थानीय स्तर पर मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष या स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिकों, धर्मगुरुओं, साधु-संतों के माध्यम से दिया जाएगा. प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का फैसला किया है. इसमें स्कूल, कॉलेज, शासकीय उपक्रमों में अवकाश घोषित रहेगा. इसके लिए जीएडी ने सरकार के निर्देश के बाद फाइल मुख्य सचिव वीरा राणा को अप्रूवल के लिए भेज दी है, उनकी सहमति मिलते ही आदेश जारी हो जाएंगे.

     

    तीन दिन तक रहेगा अवकाश-

    22 जनवरी को छुट्टी घोषित होने के बाद 20 से 22 जनवरी तक लगातार तीन दिन का शासकीय अवकाश हो जाएगा. 20 जनवरी को शनिवार है, 21 को रविवार शासकीय अवकाश का घोषित दिन है.

    प्रदेश के सभी शासकीय भवनों में 21 से 26 जनवरी तक रोशनी की जाएगी-

     

    प्रदेश की मोहन सरकार ने ये भी निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में 21 से 26 जनवरी तक रोशनी की जाएगी. अब तक के इतिहास में पहली बार है जब 15 अगस्त, 26 जनवरी, प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर के अलावा एक हफ्ते पहले से प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों पर लाइटिंग की जाएगी. शहरों में स्कूल, कॉलेज भवनों में भी जगमग रोशनी करने के लिए कहा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु,
    Next Article चाइना से लौटते ही मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को दिखाए तेवर, 15 मार्च तक सेना हटाने की अल्टीमेटम दिया

    Related Posts

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.