Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेवॉन कॉनवे ने रचा इतिहास- छक्का लगाकर पूरा किया दोहरा शतक
    Headlines खेल

    डेवॉन कॉनवे ने रचा इतिहास- छक्का लगाकर पूरा किया दोहरा शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लॉर्ड्स. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार दोहरा शतक ठोका. बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज ने अपनी पहली टेस्ट पारी में ही दोहरा शतक ठोका. कॉनवे ने मार्क वुड की गेंद पर छक्का लगाकर अपनी डबल सेंचुरी पूरी की. कॉनवे ने 347 गेंदों में दोहरा शतक जमाया. बता दें डेवॉन कॉनवे पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने इंग्लैंड में डेब्यू करते हुए दोहरा शतक लगाया है. टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक जमाने वाले वो दूसरे कीवी क्रिकेटर हैं. बाएं हाथ के कॉनवे ने 347 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. दोहरे शतक में कॉनवे ने 22 चौके और एक छक्का लगाया. हालांकि कॉनवे अगले ही ओवर में रन आउट हो गए और उनके आउट होते ही न्यूजीलैंड की पहली पारी भी सिमट गई. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 378 रन बनाए. कॉनवे ने 200, हेनरी निकोल्स ने 61 और नील वैगनर ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली.
    बता दें डेवॉन कॉनवे टेस्ट क्रिकेट इतिहास के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने छक्के से डेब्यू पारी में दोहरा शतक पूरा किया है. यही नहीं वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पहले ओपनर हैं जिन्होंने सिक्स लगाकर डबल सेंचुरी ठोकी है. दिलचस्प बात ये है कि दो और कीवी खिलाड़ियों ने छक्का लगाकर दोहरा शतक पूरा किया है. मैथ्यू सिंक्लेयर और पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ये कारनामा कर चुके हैं.पहले टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में कॉनवे छठे नंबर पर हैं. टिप फॉस्टर ने 1903 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 287 रनों की पारी खेली थी. जैक्स रुडोल्फ ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 222 रन बनाए थे. लॉरेंस रो और मैथ्यू सिंक्लेयर ने 214-214 रनों की पारी खेली. ब्रैंडन कुरुप्पू ने कीवी टीम के खिलाफ साल 1987 में 201 रन बनाए थे. बता दें इंग्लैंड में आखिरी बार किसी विदेशी बल्लेबाज ने साल 2003 में दोहरा शतक लगाया था. ये कारनामा ग्रीम स्मिथ ने किया था, अब डेवॉन कॉनवे ने 18 साल बाद उसे दोहराया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ लिए सात फेरे
    Next Article अब रूस का कोरोना टीका स्पूतनिक वी भी बनाएगा सीरम इंस्टिट्यूट, डीसीजीआई ने दी सशर्त मंजूरी

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.