Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान बिरसा मुंडा देश के महानायकों में एक थे: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भगवान बिरसा मुंडा देश के महानायकों में एक थे: राजेश शुक्ल

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवान बिरसा मुंडा देश के महानायकों में एक थे: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज भगवान बिरसा जयंती के अवसर पर अपने आवासीय कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा भगवान बिरसा मुंडा विचार मंच दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का ऑनलाइन उदघाटन किया।

    इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर आजादी के लिए युद्ध किया। बिरसा मुंडा केवल झारखंड के ही नही बल्कि देश के महानायकों में एक थे। उनकी शहादत को आज झारखंड ही नही पूरा देश याद करता है और प्रणाम करता है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने इस संगोष्ठी में अपने उदघाटन भाषण में कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा की आज जन्म जयंती है इस पावन अवसर पर हमें न सिर्फ बिरसा मुंडा की शहादत को याद करना चाहिए, बल्कि उनके मूल्यों के प्रति भी ईमानदार होने की जरूरत है। बिरसा मुंडा का संघर्ष आदिवासी किसानी समाज का संघर्ष रहा है। उनका संघर्ष एक ऐसी व्यवस्था से था जो किसानी समाज के मूल्यों और नैतिकता का विरोधी था। उन्होंने आदिवासी समाज के स्वाभिमान और स्वायत्तता के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया।

    श्री शुक्ल ने कहा कि आज हम सबका दायित्व है कि ऐसे महान सपूत के संघर्ष के विरासत के मूल्यों को ग्रहण करे तथा आदिवासी भाई बहनों की खुशहाली के लिए समग्र रूप से प्रयास करे। पूर्व की भाजपा की राज्य सरकार ने शहीद ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत झारखंड के वीर शहीदों के गाँवो का समग्र विकास करने का काम शुरू किया था। वर्तमान राज्य सरकार को भी इस पर कार्य करना चाहिए। श्री शुक्ल ने भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की भी प्रशंसा की तथा इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री श्री
    अर्जुन मुंडा का आभार व्यक्त किया।

    इस संगोष्ठी में भोपाल से अवकाश प्राप्त न्यायाधीश श्री परमेश्वर भूरिया, डॉ बी के मांझी, सूर्यकांत मरांडी, देवनंदन मंडल सहित शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं और चिकित्सकों ने भाग लिया तथा संबोधित किया। अध्यक्षता डॉ श्रीमती विभा टुडू ने किया। झारखंड के 21 बर्ष पूरे होने पर झारखण्ड वासियो को बधाई भी दी गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया
    Next Article धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय मे उनको दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.