Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव: एक्शन में चुनाव आयोग, जम्मू-कश्मीर में चार करोड़ की नकदी व शराब जब्त
    Headlines राजनीति

    लोकसभा चुनाव: एक्शन में चुनाव आयोग, जम्मू-कश्मीर में चार करोड़ की नकदी व शराब जब्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा चुनाव: एक्शन में चुनाव आयोग, जम्मू-कश्मीर में चार करोड़ की नकदी व शराब जब्त
    लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने स्तर पर वोटरों को लुभाने की कोशिशों में जुटी हुई है. वहीं चुनाव आयोग आम चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी , कदाचार मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है. जानकारी के मुताबिक आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले धनबल पर शिकंजा कसने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है.

     

    चुनाव आयोग के मुताबिक सिर्फ जम्मू कश्मीर में 4 करोड़ से अधिक की जब्ती की है. ECI ने सोमवार को जारी एक बयान में खुलासा किया कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए वित्तीय संसाधनों के दुरुपयोग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में 4 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और मुफ्त चीजें जब्त की हैं. बता दें कि, 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पूर्व देश भर से कुल 4650 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड जब्ती की सूचना चुनाव आयोग ने दी है.

     

     

    जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग का एक्शन
    चुनाव आयोग ने अपने बयान में आगे कहा कि, ईसीआई देश में निष्पक्ष और कदाचार मुक्त चुनाव कराने के लिए दृढ़ संकल्प है. आयोग ने यह भी बताया कि यह जब्ती 2019 के पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज की गई कुल बरामदगी की तुलना में कहीं ज्यादा अधिक है. चुनाव आयोग ने कहा कि, आम चुनाव को देखते हुए धनबल के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. चुनाव आयोग ने जब्त किए गए नकदी और अन्य वस्तुओं पर जानकारी देते हुए चिंता व्यक्त की कि, बरामद किए गए सामानों में 45 प्रतिशत ड्ग्स और नशीले पदार्थ शामिल है. इस तरह के खतरों से निपटने के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान 3,475 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे. चुनाव आयोग ने इसके लिए एजेंसियों की एकीकृत कार्रवाई, नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और प्रौद्योगिकी के जुड़ाव की प्रशंसा की है. आयोग का कहना है कि, इनकी बदौलत यह जब्ती संभव हो पाई है.

     

     

    आम चुनाव में पारदर्शिता पर फोकस
    काले धन के मुद्दे को संबोधित करते हुए, चुनाव आयोग ने राजनीतिक वित्तपोषण में इसके उपयोग के प्रति आगाह किया है. क्योंकि यह कुछ क्षेत्रों में अधिक साधन संपन्न दलों या उम्मीदवारों के पक्ष में खेल के मैदान को गलत तरीके से इन अवैध संसाधनों का उपयोग किया जा सकता है. चुनाव आयोग का साफ कहना है कि, आम चुनाव में एक उम्मीदवार को अपनी योग्यता के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए न कि पैसों और अन्य संसाधानों का इसके लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

     

    चुनावों की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने परिवहन के विभिन्न साधनों में बहु-आयामी निगरानी उपाय लागू किए हैं. सड़क चौकियों से लेकर तटीय मार्गों और हवाई यात्रा तक, प्रलोभनों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़े निगरानी तंत्र बनाए गए हैं. बयान में जनवरी और फरवरी 2024 में दर्ज की गई राष्ट्रव्यापी जब्ती की भी जानकारी दी गई, जिसकी कुल कीमत आश्चर्यजनक रूप से 7502 करोड़ रुपये थी. हाल की जब्ती को इसमें मिला दें तो संपत्ति का कुल मूल्य 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जबकि चुनाव अवधि में छह सप्ताह अभी भी शेष हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे राहुल-अखिलेश, गाजियाबाद से होगी शुरूआत
    Next Article जमशेदपुर :मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने की बूथ स्तरीय बैठक , केंद्र सरकार पर जमकर बरसे

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.