Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन : 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी जोमैटो
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    लॉकडाउन : 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी जोमैटो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: खान-पान से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी जोमैटो ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. कंपनी में लगभग 4,000 कर्मचारी काम करते हैं. जोमैटो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने कहा कि कंपनी के कारोबार के कई पहलुओं में पिछले कुछ महीनों में नाटकीय रूप से बदलाव आया है और इनमें से कई बदलाव स्थायी होने वाले हैं.

    उन्होंने कहा, ‘‘हम एक अधिक केंद्रित जोमैटो तैयार करना जारी रखेंगे लेकिन हमें अपने सभी कर्मचारियों के लिये पर्याप्त काम मिल पाने की उम्मीद नहीं दिख रही है. हम करीब 13 प्रतिशत कर्मचारियों को आगे अपने साथ रख पाने में सक्षम नहीं होंगे.” उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी छंटनी से प्रभावित हुए हैं, उन्हें अगले 24 घंटे के भीतर कंपनी की नेतृत्व टीम से जूम कॉल का निमंत्रण मिलेगा.

    इनके अलावा वैसे कर्मचारी जिन्हें अभी निकाला नहीं जा रहा है, लेकिन उनके लिये कंपनी के पास काम नहीं है तो उन्हें 50 प्रतिशत ही वेतन मिलेगा. गोयल ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों से हम उम्मीद करते हैं कि वे अपना पूरा समय और अपनी पूरी ऊर्जा नयी नौकरी खोजने में लगायेंगे. कंपनी जून से अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में 50 प्रतिशत तक कटौती करने जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकूटनीतिक स्तर पर बड़ी कामयाबी, म्यांमार ने भारत को सौंपे 22 उग्रवादी
    Next Article पतंजलि आयुर्वेद ला रही है अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, होम डिलीवरी फ्री

    Related Posts

    झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा इंदर सिंह नामधारी का योगदान

    November 19, 2026

    संवाद के नाम पर कब तक छिपेंगे असहज सवाल? टाटा स्टील प्रबंधन की जवाबदेही तय होनी चाहिए

    November 19, 2026

    अखिलेश की दुखती नब्ज ने बढ़ाया कांग्रेस का हौसला

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा इंदर सिंह नामधारी का योगदान

    संवाद के नाम पर कब तक छिपेंगे असहज सवाल? टाटा स्टील प्रबंधन की जवाबदेही तय होनी चाहिए

    अखिलेश की दुखती नब्ज ने बढ़ाया कांग्रेस का हौसला

    टाटा स्टील के ‘गुड बुक्स’ में रहने वाले बुद्धिजीवियों को भी अब आदिवासी समाज के इन सवालों का जवाब देना होगा!

    जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद को भी सुदृढ़ करती है : रिची पांडेय

    जनक राजर्षि के संज्ञा पाने वाले अकेले महापुरुष थे:डॉ सुरेश प्रसाद।

    घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बखरी में छाया ठंड का प्रकोप

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    पति के साथ नहीं रहने की बात पर पंचनामा बना, पत्नी मायके गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.