चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
पटना :पूरे बिहार में लोजपा (रामविलास ) का जनसंवाद अभियान का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 08 नवंबर को श्रमकल्याण मैदान, बिहारशरीफ, नालंदा में02 बजे दिन में विशाल ” जनसंवाद ” कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।इस अवसर पर जिला और प्रदेश स्तर के सभी पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी है।

