Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 नवम्बर से 30 नवम्बर तक मिलेगा जिला क्रिकेट लीग का फॉर्म
    Breaking News बिहार

    10 नवम्बर से 30 नवम्बर तक मिलेगा जिला क्रिकेट लीग का फॉर्म

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल मिश्र की रिपोर्ट

    नासरीगंज(रोहतास):– रोहतास जिला क्रिकेट संघ की एजीएम बैठक स्वयंवर वाटिका सासाराम में आयोजित किया गया।जिसमें क्रिकेट के पिछले सत्र के लेखा-जोखा एवं नए सत्र में अच्छे और बेहतर तरीके से क्रिकेट मैच कराने पर चर्चा हुआ एवं टूर्नामेंट कमेटी का गठन किया गया।इस दौरान सीनियर एवं जुनियर चयनकर्ता का चयन,मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों को कोचिंग एवं उनकी सुविधाओं को देने की व्यवस्था पर चर्चा की गई।रोहतास जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने नये सत्र के लिए कमिटी आफ मैनेजमेंट द्वारा चयनित टूर्नामेंट कमेटी के मेम्बर के नाम की घोषणा की गई।जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान,उपाध्यक्ष बनारसी दादा,एवं इमामुद्दीन खान,सचिव वैभव कुमार,संयुक्त सचिव विकास कुमार आशीष कुमार,कोषाध्यक्ष दीपक कुमार,कन्वेनर शिवम कुमार एवं मिडिया प्रभारी सुमन कुमार को बनाया गया।और सीनियर एवं जूनियर चयन समिति के मुख्यचयनकर्ता आजाद खान,मेंबर शैलेश कुमार,संजू बाबा के नामों की घोषणा की गई।जिला क्रिकेट लीग रोहतास जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव सरोज कुमार ने बताया कि जिला क्रिकेट लीग का रजिस्ट्रेशन फॉर्म (निबंध फॉर्म) 10 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक जिला कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि जो भी टीम जिला लीग में भाग लेंगे वह सिर्फ इसी जिले के बच्चों का निबंध करेंगे। बिहार के ही दूसरे जिले से आए बच्चों का निबंध करने से पहले जिस जिले से बच्चे आए हैं उनका NOC पेपर आवश्यक है।डॉक्यूमेंट में हेरा फेरी या छेड़ छाड़ पाए जाने वाले क्लब को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।टूर्नामेंट कमेटी के सचिव विकास और वैभव कुमार ने बताया कि जिला क्रिकेट लीग से पहले 52 सीनियर खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करके चार टीमों के बीच टर्फ विकेट पर मैच किराया जाएगा।उसके बाद ही जिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा और अंत में इस एजीएम मीटिंग के मुख्य अतिथि रणजी ट्रॉफी के हाईएस्ट विकेट टेकर IPL टीम बेंगलुरु के तेज गेंदबाज और एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्सा आकाशदीप को जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारी तथा मुख्य चयनकर्ता द्वारा एवं वहां सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया एवं टोकन ऑफ लव मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया।मौके पर निलेश यादव साधन कुमार,युवराज,सतीश, आलोक,गौरव,विमल,ऋषि कुमार,दया चौधरी,विकासतिवारी,सत्यम कुमार,उज्जवल कुमार,सोनू,रंजन,बबलु,अजीत जी कपिलआदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की
    Next Article लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 8 नंबर को बिहारशरीफ में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.