Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी माफिया के सफाये के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं : योगी
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी माफिया के सफाये के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं : योगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी माफिया के सफाये के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं : योगी

    रांची: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर माफियाओं को ‘‘संरक्षण’’ देने का आरोप लगाया और लोगों से अनुरोध किया कि वे माफियाओं का ‘‘बुलडोजर’’ से सफाया कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दें।

     

     

    आदित्यनाथ ने दावा किया कि माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में की जा रही है।

    उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ही है जो लोगों की ‘‘सुरक्षा और रक्षा’’ की गारंटी दे सकती है।

    उन्होंने कोडरमा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में भूमि, बालू, वन, खनन और शराब जैसे क्षेत्रों में माफिया को संरक्षण दे रहा है… उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी माफिया को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं।’’

    आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया, ‘‘जिस तरह औरंगजेब ने देश की संपत्ति लूटी और मंदिरों को नष्ट किया, उसी तरह झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन और आलमगीर आलम सहित उसके मंत्रियों ने झारखंड के लोगों को लूटा।’’

     

     

    उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही ‘‘एकमात्र’’ ऐसी पार्टी है जो ‘‘देश की सुरक्षा और गौरव, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार की गारंटी’’ दे सकती है।

    आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में ‘‘बाधा उत्पन्न करने’’ का आरोप लगाया।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘राम लला अब 500 वर्षों के बाद उस मंदिर में विराजमान हैं और राम मंदिर की प्रतिष्ठा ने मथुरा और अन्य मंदिरों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है।’’

    झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमधुआबेड़ा गाँव पहुंचे महागठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में निकाले बाइक रैली, समर्थक ने कहा-रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे मोहंती
    Next Article आनंद मार्ग ने बारीगोड़ा में 200 नारायण को भोजन कराया एवं 100 फलदार पौधे का वितरण किया

    Related Posts

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    August 31, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    August 31, 2026

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    चतरा के गड़िया गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित

    ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा

    JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति

    दलमा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के पोस्टर जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.