Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब पूरे साल कर सकेंगे सोनमर्ग की खूबसूरती का दीदार
    Breaking News Headlines

    अब पूरे साल कर सकेंगे सोनमर्ग की खूबसूरती का दीदार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग की खूबसूरती का दीदार पर्टयक अब 12 महीने कर सकेंगे. देश-विदेश के पर्यटक अब आसानी से श्रीनगर से सोनमर्ग पहुंच सकेंगे. बर्फबारी की वजह से साल के छह महीने सोनमर्ग का इलाका देश के बाकी हिस्सों से कटा रहता है. मगर केंद्र सरकार की परियोजना की वजह से अब से मुश्किलें जल्द ही खत्म होने वाली हैं.

    दरअसल, केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण जेड मोड़ टनल प्रोजेक्ट के इमरजेंसी ट्यूब से परिवहन आसान हो जाएगा. आज सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जेड मोड़ टनल का मुआयना भी करेंगे. साल के छह महीने सोनमर्ग के इस इलाके से लोगों को पलायान करना पड़ता था. वो अपना घर छोड़ श्रीनगर और अन्य इलाकों में चले जाते हैं. Z-Morh सुरंग के इमरजेंसी ट्यूब के खुलने से सोनमर्ग के स्थानीय लोगों अब इस मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा.
    अधिक ऊंचाई के कारण सोनमर्ग में बर्फबारी और हिमस्खलन होता है. इससे तीन से चार महीने लोगों का यहां आना-जाना बंद हो जाता है. सामरिक रूप से यह बेहद ही अहम मार्ग है, क्योंकि ये सड़क जोजिला दर्रा होते हुए लेह-लद्दाख सीमा तक जाती है. 6.2 किलोमीटर लंबी टनल जेड मोड़ सुरंग का काम तेजी से चल रहा है. उम्मीद है कि इस बार की सर्दियों में यह टनल खुल जाएगी और यहां के स्थानीय लोगों को किसी दूसरे जगह पर पलायान करने की जरूरत नहीं पडे़गी. साथ ही देश-विदेश के पर्यटक भी सर्दियों में सोनमर्ग की बर्फबारी का आनंद उठा सकेंगे.

    पिछले साल पूर्वी लद्दाख में चीन से टकराव के बाद केंद्र सरकार ने लेह-लद्दाख नेशनल हाइवे पर दो टनल के निर्माण के काम को और तेज कर दिया है. इसे रिकॉर्ड 11 महीने में पूरा करने का टार्गेट रखा गया था. टनल के निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2-18 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक ने खत्म किया वैक्सीन ट्रायल, डीसीजीआई को सौंपी रिपोर्ट
    Next Article लखीमपुर खीरी में हुई झड़प में आठ लोगों की मौत

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.