Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2-18 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक ने खत्म किया वैक्सीन ट्रायल, डीसीजीआई को सौंपी रिपोर्ट
    Breaking News Headlines

    2-18 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक ने खत्म किया वैक्सीन ट्रायल, डीसीजीआई को सौंपी रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने 2-18 साल के बच्चों पर किए वैक्सीन के ट्रायल की रिपोर्ट भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को भेज दी है.कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने शनिवार को एक मीडिया चैनल को इस बाबत जानकारी दी. बता दें कि भारत बायोटेक ने सितंबर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर कोवैक्सिन के दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल पूरा किया और अब डीसीजीआई की मंजूरी के लिए उसने डेटा जमा करा दिया है.
    इसी बीच, कोविड-19 टीकों के लिए आपातकालीन उपयोग सूची के मूल्यांकन पर डब्ल्यूएचओ के मार्गदर्शन दस्तावेज से पता चला है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इसी महीने इस सूची में शामिल किया जा सकता है. शनिवार को डॉ. कृष्णा एला ने कहा कि फर्म ने सभी डाटा डब्ल्यूएचओ को सौंप दिया है और अपेक्षित काम किया है. उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक को उनके अन्य टीकों के लिए पिछली मंजूरी मिल गई है और उन्हें इस्तेमला में लाया जा रहा है. हालांकि, बच्चों पर इस्तेमाल के लिए वैक्सीन को कब तक मंजूरी मिलेगी इस पर टिप्पणी करने से उन्होंने इंकार कर दिया.बता दें कि भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन को आपात स्थिति में इस्तेमाल की लिस्ट में शामिल करने के लिए डब्ल्यूएचओ को 9 जुलाई को ही सभी जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए थे, लेकिन इसकी समीक्षा प्रक्रिया (जिसमें लगभग 6 सप्ताह का वक्त लगता है) जुलाई के अंत में शुरू हुई थी. अगर इस वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो इसे लगवाने वाले लोगों को विदेश दौरे पर आवश्यक क्वारंटीन में नहीं रहना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के बाड़मेर में अपने दो बच्चों को लेकर हौद में कूदी महिला, तीनों की मौत
    Next Article अब पूरे साल कर सकेंगे सोनमर्ग की खूबसूरती का दीदार

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.