Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति ने परिसदन में जिले के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति ने परिसदन में जिले के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति ने परिसदन में जिले के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
    जिले में पुस्तकालयों की स्थिति, उपलब्ध किताबें व भवनों के स्थिति की ली जानकारी, विभिन्न विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

     

     

    परिसदन सभागार, जमशेदपुर में झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति की माननीय सभापति-सह- विधायक श्रीमती अर्पणा सेन गुप्ता की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई। समिति के माननीय सदस्य-सह- विधायक श्री मंगल कालिंदी बैठक में उपस्थित रहे। समिति ने जिले में सार्वजनिक पुस्तकालय व सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय है या नहीं, किताबों की उपलब्धता, पुस्तकालय में अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, भवन की स्थिति आदि की जानकारी ली तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । माननीय सभापति द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारियों को भी अपने-अपने कार्यालय में पुस्तकालय खोलने का सुझाव दिया गया ताकि थोड़ा समय मिलने पर वे भी किताबों से जुड़ सकें, नई तकनीक व चीजों को सीखते रहें। नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन कार्यालय घाटशिला व गोलमुरी के परिसर में दो पुस्तकालयों का संचालन किया जाता है।

     

     

    समिति ने विगत तीन वर्षों में जिले में क्रियान्वित विकास योजनाओं की समीक्षा कर पदाधिकारियों को जरूरी निदेश दिया। माननीय सदस्य श्री कालिंदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, ग्रामीणों को किसी तरह का काम कराने में परेशानी नहीं हो इसे सुनिश्चित करें। डिमना लेक, हाथीखेदा मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, प्रदूषण को लेकर सरजामदा क्षेत्र में प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी को सर्वे का निर्देश दिया । साथ ही बोड़ाम व पटमदा क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने की बात कही। उन्होंने अपने स्तर से अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने की बात कही तथा टेक्नीशियन व अन्य उपकरणों को सिविल सर्जन को उपलब्ध कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र की महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए जमशेदपुर आना पड़ता है, अपने प्रखंड में ही सेंटर खुल जाने से गर्भावस्था में जमशेदपुर आने जाने की समस्या से राहत मिल जाएगी।

     

     

    बैठक में डीएफओ, सिविल सर्जन, निदेशक एनईपी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एसओआर, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, समेत अन्य सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,अपराधियों समेत छह वाहन बरामद
    Next Article विश्व हिंदू परिसद प्रचार प्रसार प्रमुख झारखण्ड प्रान्त ने एक वयान जारी करके इरफान अंसारी के हालिया वयान का कड़ा विरोध किया

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.