Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का प्रयास लाया रंग,उर्दू शिक्षकों को मिलेगा 3 महीने का बकाया वेतन
    Breaking News झारखंड

    विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का प्रयास लाया रंग,उर्दू शिक्षकों को मिलेगा 3 महीने का बकाया वेतन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का प्रयास लाया रंग,उर्दू शिक्षकों को मिलेगा 3 महीने का बकाया वेतन

    निजाम खान

    जामताड़ा: झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के कथित प्रयास से उर्दू शिक्षकों को 3 महीने का बकाया वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया। हेमंत सोरेन सरकार ने उर्दू शिक्षकों के स्वीकृत पदों का अवधि विस्तार देते हुए उनके वेतन मद में 55.80 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब राज्य के उर्दू शिक्षकों को ईद से पहले वेतन मिल जाएगा।जैसा कि मालूम हो कि अभी 2 दिन पूर्व विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संदर्भ में लंबी वार्ता कर बकाया वेतन भुगतान करने की बात की थी जिस पर मुख्यमंत्री ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए फॉरेन संज्ञान में लिया था। आगे विधायक ने शिक्षा सचिव एवं डायरेक्टर से भी बात कर अविलंब भुगतान कराने की बात की थी। विधायक ने बताया था की अन्य विषयों के शिक्षकों की तरह उर्दू शिक्षकों का भी वेतन नियमित रूप से मिलना चाहिए। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों की स्थिति दयनीय हो गई है और परिवार भुखमरी की मार झेल रहा है। विधायक के उसी पहल का नतीजा है कि आज हमारे उर्दू शिक्षकों को वेतन भुगतान हो रहा है और बहुत जल्द मदरसा शिक्षकों का भी वेतन भुगतान हो जाएगा। विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हर मामले को गंभीरता से लेते हैं और उसका निष्पादन करते हैं जो बहुत अच्छी बात है। पूर्व की सरकार ने राज्य की जनता को ठगने और छलने का काम किया। सभी लोगों के साथ न्याय करना सरकार की प्राथमिकता में है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलना और उनका विकास करना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही साथ विधायक ने कहा कि मेरे एक छोटे से प्रयास से अगर आपके जीवन में खुशहाली आती है तो मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसबूज बांग्ला सोसायटी के अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को पहुंचाया दवाई
    Next Article भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिले के नर्सिंग होम पर लगाया मनमानी का आरोप

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.