Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिले के नर्सिंग होम पर लगाया मनमानी का आरोप
    Breaking News झारखंड

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिले के नर्सिंग होम पर लगाया मनमानी का आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिले के नर्सिंग होम पर लगाया मनमानी का आरोप

    संवाददाता

    जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने जिले के उपायुक्त और झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा कि करोना महामारी के समय जामताड़ा जिला के सभी लोग काफी परेशान हैं| लोगों का आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है| रोजाना लोगों की मृत्यु हो रही है|लोग करोना के अलावे दूसरे दूसरे बीमारी से भी बीमार हो रहे हैं, लेकिन जामताड़ा जिला में इन लोगों को देखने वाला कोई नहीं है क्योंकि जामताड़ा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति काफी चरमराई हुई है और भगवान भरोसे जिले का स्वास्थ्य व्यवस्था चल रहा है| लोग जब अपने बीमार परिजन को लेकर जामताड़ा आते है तो जिले में जितने भी नर्सिंग होम हैं सब कुछ ना कुछ बहाना करके मरीज को दाखिला लेने से इनकार करते हैं| आखिर लोग कहां अपने बीमार परिजन को लेकर जाए जामताड़ा जिले के चाहे गुटगुटिया नर्सिंग होम, पोद्दार नर्सिंग होम, आशा नर्सिंग होम, मधुबाला नर्सिंग होम, सिटी हॉस्पिटल मिहिजाम रोड हो या अन्य जितने भी नर्सिंग होम जामतारा जिला मे है सभी का आप अपने स्तर से जाकर जांच करके देख सकते हैं तभी समझा जा सकता है कि अभी इनकी कार्यशैली किस प्रकार की है और जिले वासियों को कितना कष्ट होता होगा| सभी नर्सिंग होम करोना के डर से मरीज को अपने नर्सिंग होम में एडमिट लेने से आनाकानी करते है साफ कह देते हैं की अभी बेड खाली नहीं है तो आखिरकार लोग परिजन को लेकर कहां जाएं जिसके कारण भी लोगों की मृत्यु की संख्या जिले में बढ़ रही है| जबकि नर्सिंग होम का काम है 24 घंटा सेवा देना और अभी करोना महामारी में सभी नर्सिंग होम वालों को 24 घंटा सेवा देना उनका कर्तव्य बनता है| जैसा कि झारखंड सरकार और केंद्र सरकार का गाइडलाइन भी है| कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जामताड़ा जिला के सभी नर्सिंग होम को झारखंड सरकार और केंद्र सरकार का गाइडलाइन का पालन नहीं करना चाहिए तो आखिरी में यह सभी नर्सिंग होम सरकार का गाइडलाइन का पालन क्यों नहीं कर रहे है ऐसे में जिले के उपायुक्त और माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह है कि ऐसे नर्सिंग होम पर तत्काल अपने स्तर से जांच करते हुए करवाई करना चाहिए और अगर जरूरत पड़े तो जनता के हित में इनके लाइसेंस को कैंसिल करने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए |जब लोगों का सेवा करने का समय आया है तो ऐसे नर्सिंग होम लोगों का सेवा नहीं कर रहे हैं सिर्फ लूटपाट करने के लिए अपने-अपने नर्सिंग होम को खोलें हुए हैं जो कि जामताड़ा जिला वासियों के साथ सरासर धोखा और अन्याय है| जिसको भारतीय जनता पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो जनता के हित मे सड़क पर भी आना होगा तो इस से भी गुरेज नहीं करेगी|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का प्रयास लाया रंग,उर्दू शिक्षकों को मिलेगा 3 महीने का बकाया वेतन
    Next Article सांसद विद्युत महतो ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दिए आठ एम्बुलेंस, भाजपा ने जताया आभार

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.