Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीओडी में लांस नायक ने इंसास गन से खुद को गोली मारी, मची अफरातफरी
    Breaking News Headlines अपराध

    सीओडी में लांस नायक ने इंसास गन से खुद को गोली मारी, मची अफरातफरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित केन्द्रीय आयुध भंडार (सीओडी) में आज उस वक्त चीख पुकार व अफरातफरी मच गई. जब लांस नायक दीपेश कुमार यादव ने स्वयं को गोली मार ली. दीपेश को खून से लथपथ हालत में देख कु छ पल के लिए साथी कर्मचारी स्तब्ध रह गए. खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायल दीपेश को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर दीपेश की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है.

     

     

     

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार केन्द्रीय आयुध भंडार (सीओडी) में दीपेश कुमार यादव निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ है. दीपेश की आज क्यूआरटी बैरक में ड्यूटी लगी थी, आज सुबह 5 बजे के लगभग दीपेश ने इंसास गन से स्वयं को गोली मार दी. गोली चलते ही साथी कर्मचारी घबरा गए, देखा तो दीपेश खून से लथपथ हालत में पड़ा छटपटा रहा है, घटना की खबर वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए दीपेश को सैन्य अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर डाक्टरों ने दीपेश को भरती कर उपचार

     

     

     

    कर दिया है. दीपेश की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. गौरतलब है कि यह दूसरी घटना है जब सीओडी के कर्मचारी ने आत्महत्या का प्रयास किया है. जिसे लेकर फैक्टरी कर्मचारियों के बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है. चर्चाओं में यह बात भी सामने आ रही है कर्मचारी फैक्टरी में ही एक अधिकारी क ो लेकर परेशान है. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है लांस नायक दीपेश ने स्वयं को गोली क्यों मारी है जांच के बाद ही पता चल सकेगा.

     

     

     

    अकेला ही रहता था-
    रांझी थानाप्रभारी सहदेवराम साहू ने बताया कि लांस नायक दीपेश कुमार करीब 15 दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर आया था. जो यहां पर अकेले ही क्वाटर में रहता था. दीपेश आज सुबह जब ड्यूटी पर तैनात रहा तभी उसने आत्महत्या की नियत से स्वयं को गोली मारी है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी युवक कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: 3 प्रदेश सचिव, एक जिला अध्यक्ष सहित 23 पदाधिकारियों को किया बर्खास्त..!
    Next Article संवैधानिक संस्थाओं पर कंट्रोल चाहती है BJP, आरक्षण विधेयकों पर राज्यपाल का हस्ताक्षर भी रोका

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.