Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहारियों के गाली और गोली खाने के लिए लालू – नीतीश जिम्मेदार : पुष्पम प्रिया चौधरी
    बिहार बेगूसराय

    बिहारियों के गाली और गोली खाने के लिए लालू – नीतीश जिम्मेदार : पुष्पम प्रिया चौधरी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप ब्युरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    पटना (बिहार ) ‘नीतीश कुमार के कुशासन के कारण लोगों को बिहार के बाहर आजीविका के लिए गाली और गोली खाना पड़ रहा है’ श्रीनगर में बिहारियों की हत्या को लेकर रोष प्रकट करते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि नीतीश और लालू के काल में सारे कारखाने धीरे-धीरे बंद हो गए और बिहारियों को काम करने हेतु पलायन हेतु विवश होना पड़ा. उन्होंने आगे कहा कि ‘तारापुर उपचुनाव में प्लुरल्स पार्टी के उम्मीदवार बशिष्ठ नारायण को विजयी बनाकर नीतीश कुमार की निक्कमी सरकार को सबक सिखाना होगा’ यह बात प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के क्रम में कही.
    पुष्पम प्रिया चौधरी तारापुर विधानसभा उपचुनाव में अपने पार्टी के उम्मीदवार के जनसंपर्क अभियान के क्रम में आज तारापुर में थी. आज जनसंपर्क अभियान के क्रम में सबसे पहले खड़कपुर झील पहुचीं. झील की दुर्दशा के बारे में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नीतीश कुमार की अकर्मण्य सरकार ने एक बेहतरीन झील को बदहाल बनाकर रख दिया है, सरकार के पास न तो नीति है और न नीयत. इसी कारण पर्यटन की अपार संभावना होने के बाद भी यह झील उपेक्षित है.

    बंशीपुर ग्राम में ग्रामीणों और कार्यकर्ता से संवाद करते हुए प्लुरल्स अध्यक्ष ने कहा कि बशिष्ठ नारायण जैसे प्रतिबद्ध प्रतिनिधि को चुनकर विधानसभा में भेजिए.
    तारापुर विधानसभा उपचुनाव के आज के जनसंपर्क अभियान में प्लुरल्स अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के साथ महासचिव अनुपम सुमन, प्रेस सचिव मुकेश, प्रमंडल प्रभारी सूरज,विधानसभा प्रभारी कन्हैया और दरभंगा संघठन मंत्री विक्रम, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सौरभ, पूर्वी चंपारण के विकास, आदित्य विनय, शहबाज़, सूर्या वत्स सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंसूरचक में 206 लोगों ने कटायी नाजिर रसीद
    Next Article मिथिला शिक्षा मंच ने सादगी से मनाया अपना पाँचवा स्थापना दिवस समारोह मैथिली भाषा के लिए संकल्पित हैं” मिथिला शिक्षा मंच : डॉ. धनाकर ठाकुर

    Related Posts

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    November 6, 2026

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा महोत्सव आयोजित

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.