Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » LAC पर छह नए पहाड़ी ठिकानों पर भारतीय सेना का कब्जा, चीन पर भारी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    LAC पर छह नए पहाड़ी ठिकानों पर भारतीय सेना का कब्जा, चीन पर भारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर हैं. वहीं, भारतीय सेना ने पिछले तीन हफ्तों में चीन को पटखनी देते हुए पूर्वी लद्दाख सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर छह नए प्रमुख पहाड़ी ठिकानों पर कब्जा कर लिया है.

    भारतीय सेना ने 29 अगस्त से सितंबर के दूसरे सप्ताह के बीच छह नए ऊंचाई वाले ठिकानों पर कब्जा कर लिया है. हमारे सैनिकों द्वारा कब्जा किए जा रहे नए पहाड़ी क्षेत्रों में मागर हिल, गुरुंग हिल, रेसेन ला, रेजांग ला, मोखपारी और फिंगर 4 के पास चीनी उपस्थिति वाले क्षेत्र शामिल हैं.

    उन्होंने बताया कि ये पहाड़ी क्षेत्र निष्क्रिय पड़े हुए थे और भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों से पहले इस क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया, जो इस क्षेत्र में इन प्रभावी ऊंचाइयों पर कब्जा जमाना चाहते थे. हमारे जवानों को अब दुश्मन चीन के खिलाफ इन क्षेत्रों में बढ़त हासिल हुई है.

    सूत्रों ने कहा कि चीनी सेना की ऊंचाइयों पर कब्जे की कोशिशों को नाकाम करने के दौरान पेंगोंग के उत्तरी तट से झील के दक्षिणी किनारे तक कम से कम तीन मौकों पर हवा में गोलियां चलाई गईं.

    सूत्रों ने स्पष्ट किया कि ब्लैक टॉप और हेलमेट टॉप पहाड़ी क्षेत्र एलएसी के चीनी हिस्से पर हैं, जबकि भारतीय सेना द्वारा कब्जा की गई ऊंचाइयां भारतीय क्षेत्र में एलएसी पर हैं.

    भारतीय सेना द्वारा ऊंचाइयों पर कब्जे के बाद, चीनी सेना ने रेजांग ला और रेचेन ला हाइट्स के पास अपनी संयुक्त हथियारों की ब्रिगेड की लगभग 3,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है.

    इसमें चीन की पैदल सेना और बख्तरबंद सैनिक शामिल हैं. चीनी सेना की मोल्डो गैरीसन भी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा पिछले कुछ हफ्तों में अतिरिक्त सैनिकों के साथ पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. चीन के साथ तनाव के बाद, भारतीय सुरक्षा बल अधिक समन्वय के साथ काम कर रहे हैं.

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की निगरानी में चीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि पेंगोंग त्सो झील के साथ-साथ एलएसी के कई घर्षण बिंदुओं पर भारत का चीन के साथ तनाव कायम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकानपुर में पालतू कुत्ते की मौत पर खूनी संघर्ष, दर्जनों लोग घायल
    Next Article रामविलास पासवान गंभीर, आईसीयू में भर्ती

    Related Posts

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    August 29, 2026

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    August 29, 2026

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    पीडीएस दुकानदारों का एक सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना*

    कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*

    डायन बताकर महिला की हत्या की कोशिश, संघर्ष कर बची जान

    उल्लास साक्षरता पखवाड़े को लेकर प्रखंडों में बनी रणनीति*

    एमजीएम गेट पर टेंपो में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आधे घंटे तक मदद का इंतजार

    लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर, एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    सोनारी में शनिचरा बाबा पूजा श्रद्धा और धूमधाम से संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.