Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामविलास पासवान गंभीर, आईसीयू में भर्ती
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    रामविलास पासवान गंभीर, आईसीयू में भर्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की तबीयत बिगड़ गई है. इन दिनों वे आइसीयू में भर्ती है. उन्हें छोड़ कर बिहार आना फिलहाल बेटे चिराग पासवान के लिए संभव नहीं है. अपनी मजबूरी बयां करते हुए एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को मार्मिक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के भविष्य व सीटों के तालमेल को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में किसी भी सहयोगी घटक दल से कोई बात नहीं हुई है.

    तीन सप्ताह से अस्पताल में हैं रामविलास पासवान

    अपनी चिट्ठी में चिराग ने लिखा है कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों को राशन की परेशानी न हो, इसके लिए उनके पिता अपना रूटीन हेल्थ चेक-अप लगातार टालते रहे. इस कारण वे अस्वस्थ हो गए. बीते तीन सप्ताह से वे अस्पताल में हैं.

    इस हाल में आइसीयू में छोड़ कर हटना संभव नहीं

    चिराग पासवान ने लिखा है कि वे पिता को रोज बीमारी से लड़ते देख कर विचलित हो जाते हैं. पिता पटना जाने के लिए कहते हैं, लेकिन बेटा होने के नाते वे उन्हें इस हाल में आइसीयू में छोड़ कर नहीं हट सकते हैं. नहीं तो वे खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे.

    अध्यक्ष होने के नाते पार्टी के साथियों की भी चिंता

    चिराग पासवान ने आगे लिखा है कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते उन्हें उन साथियों की भी चिंता है, जिन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लिए जीवन समर्पित कर दिया है. लिखा है कि उनकी बिहार के भविष्य व चुनाव में सीटों को लेकर गठबंधन के घटक दलों से बात नहीं हुई है . यह बात उन्होंने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में भी कही थी.

    विकास के रोड मैप को जनता के बीच रखना जरूरी

    चिराग पासवान ने लिखा है कि बिहार की मौजूदा सरकार महागठबंधन सरकार के दौर के सात निश्चय कार्यक्रम पर काम कर रही है. चिराग पहले इसे महागठबंधन का कार्यक्रम बताते हुए आलोचना कर चुके हैं. अपने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की चर्चा करते हुए चिराग ने लिखा है कि बिहार को विकास पथ पर ले जाने के लिए पार्टी के विकास के रोड मैप को जनता के बीच रखने की जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLAC पर छह नए पहाड़ी ठिकानों पर भारतीय सेना का कब्जा, चीन पर भारी
    Next Article कृषि बिल पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सरकार ने किसानों के खिलाफ मौत का फऱमान निकाला

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.