Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माओवादियों के सबसे सेफ जोन और पनाहस्थल बूढ़ा पहाड़ को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    माओवादियों के सबसे सेफ जोन और पनाहस्थल बूढ़ा पहाड़ को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माओवादियों के सबसे सेफ जोन और पनाहस्थल बूढ़ा पहाड़ को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया

    माओवादियों के सबसे सेफ जोन और पनाहस्थल बूढ़ा पहाड़ को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है। आर-पार लड़ाई की पूरी तैयारी है। माओवादियों को करारा झटका तब लगा जब उसके एक बंकर को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। अबतक ढेर सारे लैंड माइंस जैसे सिलेण्डर बम, प्रेशर कूकर बम, चाईनिज ग्रेनेड, केन बम एवं टिफिन बम पुलिस को मिले हैं। करीब 106 शक्तिशाली तरह-तरह के बम और ग्रेनेड बरामद की गई है। 350 से ज्यादा जिंदा गोलियां, 500 मीटर कोडेक्स वायर, अमोनियम नाईट्रेट, हैंड पम्प सिलेण्डर, तीन बम, आधा अधुरा बने बैरल ग्रेनेड लॉन्चर भी मिले हैं।

     

    बूढ़ा पहाड़ वहीं इलाका है, जहां माओवादियों की हुकुमत चलती है। एक समय था कि बूढ़ा पहाड़ का नाम सुनते ही लोग खासकर पुलिस की रूह कांप उठती थी। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद तत्कालीन डीजीपी टीपी सिन्हा के मजबूत इरादे ने बूढ़ा पहाड़ पर चढ़ाई कर माओवादियों के कई बंकर और टेंट ध्वस्त और उजाड़ डाले थे। डीजीपी सिन्हा ने यह जता दिया था कि पुलिस चाहे तो कुछ भी कर सकती है। तब महिला IPS आईजी मंजरी जरूहार और उनके IPS पति IG राकेश जरूहार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने बूढ़ा पहाड़ पर धावा बोला था। तब डीजीपी टीपी सिन्हा ने अपने चेम्बर में आईजी मंजरी जरूहार को बुला सिर्फ इतना कहां था कि “यहां बैठ कर जो कुर्सी तोड़ते रहती हो, जाओ, खुली छूट है, माओवादियों की कमर तोड़ दो।

    ” खुली छूट के बाद पहली दफा तब झारखंड पुलिस बूढ़ा पहाड़ को रौंद डाला था। वहीं कुछ अलग कर दिखा देने का जोश, जुनून और जज्जा दूसरी दफा डीजीपी नीरज सिन्हा में झलक रहा। सख्त तेवर के IG अभियान वेणुकांत होमकर का भी उन्हें पूरा साथ मिल रहा। पहाड़ पर झारखंड पुलिस द्वारा बड़ी कारर्वाई की जा रही है। बीते 4 सितम्बर से ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नाम ”आॉक्टोपस” रखा गया है। ”आॉक्टोपस” अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर, जैप और जिला बल के जाबांज जवानों को झोंका गया है। सबको एक ही टास्क दिया गया है कि किसी भी हालत में

    माओवादियों का खात्मा कर देना है। कुछ दिन पहले सरायकेला और चाईबासा में ताबड़तोड़ चले अभियान का रिजल्ट सामने आया। दो माओवादियों को मार गिराया गया। इसमें एक महिला नक्सली थी। वहीं विदेशी उम्दा किस्म के हथियार बरामद किये गये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया शिक्षक दिवस
    Next Article कौशिकी नृत्य शारीरिक और मानसिक रोगों की औषधि है महिला जनित रोगों के लिए रामबाण है कौशिकी नृत्य

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.