Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेल्फी कल्चर ने पत्रकारिता का कबाड़ा निकाला
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संवाद विशेष साहित्य

    सेल्फी कल्चर ने पत्रकारिता का कबाड़ा निकाला

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेल्फी कल्चर ने पत्रकारिता का कबाड़ा निकाला

    धीरेंद्र कुमार

    पत्रकार एक ऐसी प्रजाती है, जिसकी सत्ता और व्यवस्था से दुश्मनी प्राकृतिक देन है। पत्रकार जनहित में कभी भी सत्ता से खुश नहीं होता। इसे लोकतंत्र का चौथा खंभा माना जाता है। प्रजातंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है पत्रकारिता। लोकतंत्र के बाकी तीनों कड़ियों की कुछ अपनी सीमाएं हैं, बंदिशे हैं। पत्रकार सीमा से बाहर है। इसे शासन में कमी निकालने की अघोषित आजादी है। लंबे समय तक सत्ता पत्रकार के इस गुण का आदर करती थी। इसके पीछे ‘निंदक नियरे राखिए आंगन कुटीर छवाए’ की भवना होती होगी।
    लेकिन निरंकुश शासन ने सत्ता को मदमस्त कर दिया। निंदक अब प्रिय नहीं है। इधर सुख की चाहत में पत्रकार ‘चालिसा’ गाने लगा। ‘चालिसा’ गाने वाला शख्स एंद्राजालिक सुख का कायल होता चला गया। सत्ता सुख का पर्याय बन चला। निरंकुश सत्ता अब निंदक से चिढ़ने लगी। निंदक का अब दमन होने लगा। इसी दमन की नीति ने हर किसी को सत्ता के सामने घुटने टेकने पर मजबूर किया।
    नई आर्थिक नीति की चकाचौंध ने नमक रोटी खाने वाले पत्रकार की जेब पर करारा प्रहार किया। नई सोच ने इस मानवीय सेवा वाली कारोबार को मुनाफा वाला धंधा में बदल दिया।
    आज मालिक का दबाव, या फिर निजी हसरत की उड़ान ने पत्रकारों को नेताओं की परिक्रमा करने वाली टीम में तब्दील कर दिया है। पहले प्रणाम फिर प्रश्न। रिपोर्टर से लेकर संपादक तक के लिए काम करने का नया फॉर्मूला है।
    सेल्फी कल्चर ने सवाल के साथ चेहरे पर हमेशा छाए रहने वाले आक्रोश को पत्रकार के चेहरे से गायब कर दिया। चेहरे पर छद्म मुस्कुराहट लिए पत्रकार अब नेता के सामने दुम हिलाने वाला दोपाया जानवर है। हालात ऐसे हैं कि दूर से भी मोबाइल कैमरे की लेंस में अगर नेता जी और पत्रकाए एक साथ समा रहे हैं तो फोटो खींच लो। मालिक से लेकर नौकरशाह तक के यहां इसकी मार्केंटिंग काएदे से की जा सकेगी। बाजार हावी है, खबर से लेकर तस्वीर तक में पहले बाजार को तलाशा जाता है।

    देश की 12 करोड़ से अधिक आबादी को साल में एक जोड़ी कपड़ा नसीब है। चुनावी के समय हर आदमी को साल में एक जोड़ी धोती कुर्ता देने का पार्टियों का वादा करती हैं। देश का यह नंगा सच कभी किसी अखबार या टीवी चैनल की सुर्खियां नहीं बनती।

    40 करोड़ अबादी दो जून की रोटी साल के 365 दिन नहीं जुटा पाता। ये किसी अखबार और खबरिया चैनल के लिए कोई खबर नहीं है। 12 लाख लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 80 फीसदी कैद है, किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्ता जो कहना चाहती वही कहती है। सवाल का दौर सेल्फी के नाम है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनन्द मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से आयोजित विजन सेंटर से चयनित 10 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया
    Next Article खाद की भारी कमी से किसान परेशा

    Related Posts

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    September 12, 2026

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    September 11, 2026

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.