Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाद की भारी कमी से किसान परेशा
    Uncategorized

    खाद की भारी कमी से किसान परेशा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी)। गेहूं की बुआई के मौसम में खाद की भारी कमी से किसान परेशान हैं। बुआई में डीएपी, यूरिया और पोटाश डालना जरूरी होता है। लेकिन नवंबर के बीच से ही दुकानों से खाद गायब हो चुकी है। रोज किसानों को दुकानों का चक्कर लगाना पड़ता है लेकिन फिर भी खाद हाथ नहीं आती। बुआई के लिए खेत तैयार होने के बावजूद खाद नहीं मिलने से वे मायूस हैं। पारस कंपनी का डीएपी एवं आईपीएल का यूरिया और पोटाश क्वालिटी में बेहतर माना जाता है। लेकिन इन खादों के उपलब्ध नहीं रहने से किसानों के सामने भारी समस्या है। उधर खाद की कालाबाजारी की भी जानकारी आ रही है। पारस का 1200 रुपये प्रति बोरा का डीएपी कालाबाजार में 2000 रुपये या अधिक दर पर, 600 रुपए प्रति बोरा का पोटाश 1150 रुपए और 260 रुपये प्रति बोरा का यूरिया 400 से 450 रुपये प्रति बोरा की दर से बिकने की चर्चा है। साथ ही अपुष्ट जानकारी के अनुसार नकली खाद की बिक्री भी हो रही है। परिस्थिति के हिसाब से नकली खाद की बिक्री से इनकार नहीं किया जा सकता है। माकपा जिला कमिटी सदस्य एवं खेमयू नेता उमेश घोष ने इस परिस्थिति के लिए व्यापारियों और अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया है। उनका कहना है कि हर साल खरीफ तथा रबी बुआई के मौसम में ऐसी स्थिति बना दी जाती है। इससे जहां कालाबाजारी करनेवाले व्यापारी मालामाल हो जाते हैं वहीं किसान तंगहाल हो जाते हैं। नहरी के पूर्व मुखिया चन्द्र किशोर सल्हैता और शंभू सल्हैता खाद के अभाव में बुआई के रुके होने की बात बताते हैं तो दुर्गीपट्टी के किसुन मंडल तथा मझौरा के नारायणपुर के नारायण यादव के अनुसार किसान अब गेहूं की खेती छोड़ने का मन बना रहे हैं क्योंकि ब्लैक में खाद खरीदकर खेती करना नुकसान का सौदा होता है। प्रखंड के प्रभारी बीएओ शौकत अली एक सप्ताह में खाद के रैक लग जाने से स्थिति सामान्य होने का आश्वासन दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेल्फी कल्चर ने पत्रकारिता का कबाड़ा निकाला
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.